ईडी ने अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश को भेजा समन, आज करेगी पूछताछ

मुंबई, 05 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को समन भेजा है। ईडी ने ऋषिकेश देशमुख को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ऋषिकेश से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी। गौर करने वाली बात है कि इस मामले में अनिल देशमुख को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि अनिल देशमुख अलग-अलग नाम से 27 कंपनियां चला रहे थे, जिसमे से कई कंपनियां फर्जी थीं।

Recommended Video

      Anil Deshmukh की गिरफ्तारी पर BJP नेता Kirit Somaiya ने साधा निशाना, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
      anil deshmukh

      बता दें कि अनिल देशमुख ईडी की हिरासत में हैं, 13 घंटे की पूछताछ के बाद ईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद ईडी को 13 ऐसी कंपनियों के बारे में पता चला है जिनपर अनिल देशमुख और उनके बेटे सलिल व ऋषिकेश का नियंत्रण था। यही नहीं 14 कंपनियां ऐंसी हैं जिन्हें अनिल देशमुख के करीबी चला रहे थे। इनमे से कुछ कंपनियां फर्जी हैं। इन कंपनियों के अकाउंट से लगातार फर्जी लेन-देन होता था।

      गौरतलब है कि अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ की वसूली के आरोप लगाए थे। जिसकी सीबीआई जांच कर रही है। आरोप है कि ये पैसे सचिन वझे ने मुंबई के रेस्टोरेंट और बार मालिकों से वसूले थे। जिसके बाद यह पैसा अनिल देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को दिया गया था। ईडी दोनों को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। अहम बात है कि ईडी अनिल देशमुख की करोड़ों की संपत्ति को पहले ही जब्त कर चुकी है। जिसमे उनका नागपुर का फ्लैड, पनवेल की एक जमीन भी शामिल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+