महाराष्ट्र: भ्रष्टाचार मामले में अनिल देशमुख पर ED की बड़ी कार्रवाई, कुर्क की करोड़ों की संपत्ति

मुंबई, 16 जुलाई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल देशमुख की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। शुक्रवार को ईडी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पीएमएलए के तहत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिवार की 4.20 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त किया है।

ED attached assets worth crores belonging to former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh

इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि मनी लांड्रिंग मामले में ईडी अनिल देशमुख की पत्नी आरती देशमुख से भी पूछताछ करेगी। ईडी ने उन्हें मुंबई कार्यालय में बुलाया है। वहीं, राज्य के पूर्व गृह मंत्री के वकील कमलेश घुमरे का कहना है कि अनिल देशमुख को अपने खिलाई ईडी की जांच न्यायसंगत नहीं लगती इसलिए वो ईडी के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं। कमलेश घुमरे ने आगे कहा, मेरी जानकारी के मुताबिक आरती देशमुख एक घरेलू महिला हैं, उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ईडी का मामला गिरफ्तार किए जा चुके एक पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के बयान पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, महाराष्ट्र-केरल को लेकर जताई चिंता

Recommended Video

    Bhushan Kumar Rape Case: T-Series के मालिक भूषण कुमार पर लगा रेप का आरोप, Case दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व कमिश्नर ने लगाए थे पैसे उगाही के आरोप
    बता दें कि एंटीलिया विवाद के बाद अनूप डांगे नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर ने परमबीर पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे जिसके बाद उनके खिलाफ अब एसीबी को जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि तबादले के बाद तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने चिट्ठी लिखकर राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भी 100 करोड़ रुपए वसूली के आरोप लगाए। परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को मुंबई में 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+