कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, महाराष्ट्र-केरल को लेकर जताई चिंता
कोरोना वायरस: 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, ली हालात की जानकारी
नई दिल्ली, 16 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर आज छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल थे। बैठक में प्रदानमंत्री ने इस राज्यों में हाल के दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर चिंता जताई।

मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है। कुछ राज्यों में मामलों की बढ़ती हुई संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पिछले हफ़्ते के करीब 80 फीसदी नए मामले तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल से आए हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार मामले बढ़ने से कोरोना वायरस में म्यूटेशन की आशंका बढ़ जाती है, नए वेरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है।
देश में कोरोना के मामले हाल के दिनों में लगातार कम हुए हैं। वहीं कई राज्यों में हालात अभी भी चिंताजनक हैं। इस समय ज्यादातर नए मामले दक्षिण के राज्यों और महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। ऐसे में पीएम ने आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल के मुख्यमंत्रियों से बात कर हालात की जानकारी ली है।
Recommended Video
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बात करने के लिए बैठक की थी। इस बैठक में असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। बता दें कि देश में दूसरी लहर को अब खत्म हो रही है लेकिन तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ना सिर्फ मेडिकल एक्सपर्ट बल्कि सरकार भी चिंता में है। इसी को देखते हुए बैठकों का दौर चल रहा है।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में हर रोज करीब 40 हजार नए मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 38,949 नए कोरोना केसमिले हैं और 542 मरीजों की मौत हुई है। भारत दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावितदेशों में शामिल है। अमेरिका, ब्राजील और भारत में कोरोना की स्थिति सबसे खराब रही है।












Click it and Unblock the Notifications