देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा- एकनाथ शिंदे के साथ पिछली शाम क्‍या हुई थी बात, जिसके बाद माने शिवसेना प्रमुख

Maharashtra New Government: महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर आज सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कल 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ समारोह का भव्‍य आयोजन किया जा रहा है जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्‍यमंत्री के पद की शपथ लेंगे और एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें 23 नवंबर को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुआ था जिसमें भाजपा, शिवेसना और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की लेकिन सीएम पद को लेकर हुए गतिरोध के कारण सरकार के गठन में देरी हुई। हालांकि अब जब देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री बनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है तब उन्‍होंने बीती शाम पर एकनाथ शिंदे के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी है। ये वो ही बैठक थी जिसके बाद सरकार गठन को लेकर गतिरोध दूर हो पाया।

Devendra Fadnavis

राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा "मैंने एकनाथ शिंदे से कैबिनेट में बने रहने का अनुरोध किया था। मुझे उम्‍मीद है कि वो ऐसा करेंगे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद हमारे बीच केवल एक तकनीकी समझौता है। हम निर्णय लेने के लिए साथ रहें और ऐसा आगे भी जारी रहेगा।"

शिंदे बोले पिछली बार डी ने मेरा समर्थन किया और अब मैं...

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा "ढाई साल पहले फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए मेरे नाम की शिफारिश की थी, इस बार हम मुख्‍यमंत्री उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए उनके नाम की शिफारिश करते हैं।"

एकनाथ शिंदे ने ये भी बताया मैं भाजपा के फैसले में बाधा नहीं बनूंगा ये कह कर सतारा गया था लेकिन वहां तबीयत बिगड़ गई और मुंबई आने पर अस्‍पताल में चेकअप के लिए एडमिट करवाया गया।

सीएम पद को लेकर चली खींचतान

बता दें 3 दिसंबर को फडणवीस और शिंदे के बीच हुए समझौते ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर दो सप्ताह से चल रही अनिश्चितता को खत्म हुई है। भाजपा विधानसभा के निर्णय लेने के लिए यह समझौता महत्वपूर्ण था, जिसने अंततः देवेंद्र फडणवीस का पक्ष लिया।

फडणवीस और शिंदे के बीच चल रही थी जंग

भाजपा की महत्वपूर्ण जीत को देखते हुए फडणवीस की नियुक्ति की उम्मीद थी। हालांकि, शिंदे के शिवसेना गुट के नेता एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाना चाहते थे। शिवसेना दावा कर रही थी कि शिंदे की कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत महायुति को चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।

महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम

गौतरलब है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर महायुति ने कब्जा कर लिया है। अकेले भाजपा ने 132 सीटें हासिल कीं, जबकि शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपीन ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+