Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, आजाद मैदान में शपथ समारोह
Maharashtra Next CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही होंगे, जो 5 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। देवेन्द्र फडणवीस सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। इससे पहले बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई।
अब गुरुवार यानी 5 दिसंबर शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस दो डिप्टी सीएम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपल लेंगे। फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी CM की शपथ ग्रहण करेंगे।

5 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ
मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस को लेकर यह फैसला लिया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी मौजूद रहे।
मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया है। ऐसे में अब वो महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस पांच दिसंबर को तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए विजय रुपाणी ने ऐलान करते हुए कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस को पार्टी के नेता के रूप में घोषित करता हूं। बता दें कि चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंनटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा।
नागपुर में जश्न का मौहाल
इधर, जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान हुआ, उधर, नागपुर में भाजपा नेता फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाना शुरू हो गया। कार्यकर्ता ढोल पर नाचने लगे और जमकर समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया।
तीसरी बार लेंगे शपथ
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। पहली बार उन्होंने 31 अक्टूबर 2014 को शपथ ली थी। इसके बाद 23 नवंबर 2019 को शरथ ली, हालांकि बाद में सरकार पूरा बहुमत पेश नहीं कर पाई। जो कि 28 नवंबर तक कार्यकाल चला। इसके बाद अब 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे।
ये भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM, शपथ से पहले जानें नागपुर पार्षद से मुख्यमंत्री तक की पूरी कहानी
132 सीटें जीतीं जो इतिहास में सबसे ज्यादा-बावनकुले
बैठक के दौरान महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हम सभी ने ऐतिहासिक चुनाव लड़ा और महायुति के लिए ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया। हम प्रधानमंत्री मोदी की मदद से महाराष्ट्र को नंबर वन स्थान पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें महाराष्ट्र के करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि हमने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटें जीतीं जो इतिहास में सबसे ज्यादा है। हमारे सहयोगियों ने भी 57 और 41 सीटें जीतीं। 7 विधायकों ने भी हमें समर्थन दिया है, इसलिए इस विधानसभा में हमारे पास 237 महायुति सदस्य होंगे।"
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications