देवेंद्र फडणवीस ने मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर के किए दर्शन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मथुरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे और यहां भगवान कृष्ण के दर्शन किए। द्वारिकाधीश मंदिर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, हे नाथ नारायण वासुदेवा। आज मेरे परिवार के साथ मथुरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, अद्भुत अनुभूति।
दर्शन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं ऐसा मानता हूं कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं बहुत समय के बाद यहां आया हूं। मैं यह कह सकता हूं कि यहां बहुत बदलाव आया है, यहां की सारी व्यवस्थाएं और स्वच्छता यहां बहुत ही अच्छा वातावरण तैयार करती है।

वैसे भी बृज की सारी भूमि यह भक्ति के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है, उसी भक्ति की अनुभूति को मैंने भी यहां महसूस किया है। मैंने भगवान से यही प्रार्थना की है कि अपना देश आगे बढ़े, लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि हो। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस दो दिन के दौरे पर मथुरा पहुंचे हैं। वह यहां 13 नवंबर को यहां पहुंचे थे। वह आज भी यहीं रहेंगे।
देवेंद्र फडणवीस का मथुरा में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडे ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। देवेंद्र फडणवीस अपने पूरे परिवार के साथ भगवान कृष्ण का दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की।












Click it and Unblock the Notifications