शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण, देश के विकास के लिए अहम हस्ताक्षर, जानें कैसा रहा डिप्टी CM फडणवीस का मॉरीशस दौरा
Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 12 फुट लंबे शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 28 और 29 अप्रैल को मॉरीशस का दौरा किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण समझौते किए। उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मॉरीशस और महाराष्ट्र के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
28 अप्रैल 2023 को विदेश मंत्री गानू ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस 28 अप्रैल यानी शुक्रवार की सुबह 07:20 बजे मॉरीशस पहुंचे। उनका स्वगात विदेश मंत्री एलन गानू ने किया। इस दौरान मॉरीशस में भारतीय उच्चायुक्त नंदिनी सिंगला समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

व्यापार को बढ़ावा देने को एमओयू पर हस्ताक्षर
डिप्टी सीएम ने भारत और मॉरीशस के बीच निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर इकोनोमिक बोर्ड डिवलपमेंट मॉरीशस और महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवलपमेंट कॉर्पोरेशन की मौजूदगी में हुआ। देवेंद्र फडणवीस की मॉरीशस यात्रा को लेकर ईडीबी, विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
29 अप्रैल 2023 को मॉरीशस के मंत्रियों से की मुलाकात
एमओयू पर हस्ताक्षर करने से पहले डिप्टी सीएम ने उपप्रधानमंत्री, आवास और पर्यटन मंत्री स्टीवन ओबीगाडू सहित कई मंत्रियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। अपने संबोधन में देवेंद्र फडणवीस ने भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों और साझा भविष्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और मॉरीशस पर्यटन क्षेत्र में पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे।

प्रधानमंत्री जगन्नाथ से की मुलाकात
इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने दोपहर में मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन से शिष्टाचार भेंट की। अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति के साथ बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण और समृद्ध रही। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।

Recommended Video

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मॉरीशस की उनकी यात्रा का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करना है। उन्होंने मॉरीशस और भारत में निवेश को बढ़ावा देने और व्यापार के अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए आर्थिक विकास बोर्ड और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
पीएम जगन्नाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मोका में महाराष्ट्र भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की 12 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के बहुमूल्य योगदान को बताया।
30 अप्रैल 2023
'मॉरीशस और महाराष्ट्र के बीच घनिष्ठ मित्रता'
प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री फडणवीस की गरिमापूर्ण उपस्थिति मॉरीशस और महाराष्ट्र में मराठी समुदाय के बीच घनिष्ठ संबंधों की सराहना दर्शाती है। प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने जोर देकर कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में निहित मूल्यों और अच्छे संस्कारों को युवा नेताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए।
'भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ के नेतृत्व में मॉरीशस महाराष्ट्र और भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेगा।
प्रतिमा के अनावरण से महाराष्ट्र दिवस खास
महाराष्ट्र का दिवस और शिवाजी दिवस पिछले शुक्रवार को महाराष्ट्र भवन मोका में मनाया गया। यह प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मनाया गया। प्रतिमा का अनावरण कर इस वर्ष महाराष्ट्र दिवस और शिवाजी दिवस को विशेष बना दिया।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने की नक्सलियों को मार गिराने के लिए गढ़चिरौली पुलिस की तारीफ
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications