महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने की नक्सलियों को मार गिराने के लिए गढ़चिरौली पुलिस की तारीफ
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि गढ़चिरौली पुलिस को नक्सलियों को खत्म करने के साथ-साथ गैरकानूनी आंदोलन में भर्ती को रोकने में सफलता मिल रही है।

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिले में हुई एक मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराने के लिए सोमवार को गढ़चिरौली पुलिस और उसकी विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 की सराहना की।
आपको बता दें कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी, उसके सहयोगी वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत को रविवार को केदमारा जंगल में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया।
प्रशासन और संयुक्त कार्यबल के लिए एक-एक नए भवन का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस को नक्सलियों को खत्म करने के साथ-साथ गैरकानूनी आंदोलन में भर्ती को रोकने में सफलता मिल रही है।
देवेंद्र फडणवीस आगे बोले, 'हमारे जांबाज सी-60 के जवान और फोर्स लगातार बड़ी बहादुरी दिखा रहे हैं। और, यही वजह है कि हम गढ़चिरौली का विकास कर पा रहे हैं। आज मैं वहां जा रहा हूं। मैं दक्षिण और उत्तर दोनों क्षेत्रों में जाऊंगा और वहां रहूंगा। गढ़चिरौली के विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वहां कानून व्यवस्था स्थापित हो।'












Click it and Unblock the Notifications