ड्रग्स की बिक्री के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स की बिक्री की जाती है और लोगों को आसानी से इसके लिए बहलाया फुसलाया जाता है। मंगलवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए फडणवीस ने कहा कि अब ड्रग्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम के जरिए बेचा जाता है। ये लोग नार्कोटिक्स के प्लेटफॉर्म बन गए हैं।

इन प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर किए जाते हैं, पैसों का लेनदेन भी ऑनलाइन हो जाता है और कूरियर कंपनियां इसे डिलिवर कर रही हैं। हमने कूरियर कंपनियों को चेतावनी दी है कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि वह ड्रग्स की सप्लाई नहीं कर रही हैं।

devendra fadnavis

दरअसल विधानसभा के भीतर ड्रग्स माफिका ललित पाटिल को लेकर चर्चा हो रही थी जोकि लंबे समय से पुणे के सैसून अस्पताल में भर्ती है। विपक्ष के विधायक ने सरकार से सवाल किया कि अगर अस्पताल के डीन को क्या इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा, अगर वह इसमे शामिल हैं

फड़णवीस ने कहा कि हमने पहले ही डीन को सस्पेंड कर दिया है, जिस तरह से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाया उसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अगर ड्रग्स नेटवर्क में उनका कनेक्शन सामने आता है तो हम कार्रवाई करेंगे। उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है जो इसमे शामिल हैं। लेकिन इन पुलिसकर्मियों की इसमे कोई मिलीभगत सामने नहीं आई है।

विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि नासिक और संभाजी नगर में ड्रग्स की फैक्ट्री सामने आई है, जोकि एमआईडीसी के क्षेत्र में है। मेफड्रोन जैसा कच्चा माल ड्रग्स को बनाने में लगता है। आखिर कैसे इन कंपनियों को मेफड्रोन मिल रहा है और वह भी इतनी बड़ी संख्या में। मुझे लगता है कि यह कच्चा माल सुगर फैक्ट्री में लगता है, जहां से इसे सप्लाई किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+