देवेंद्र फडणवीस का आरोप- नवाब मलिक ने अंडरवर्ल्ड की मदद से खरीदी करोड़ों की जमीन

नई दिल्ली, 23 फरवरी: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी द्वारा आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। मलिक की गिरफ्तारी पर शिवसेना, कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी ने केंद्र सरकार तीखा हमला बोला है। वहीं एनसीपी ने कल इस घटना के विरोध में प्रर्दशन करने वाली है। इसी बीच महाराष्ट्र बीजेपी राकांपा नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर कल राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

Devendra Fadnavis says Nawab Malik purchased land worth crores with the help of underworld

Recommended Video

    Nawab Malik के घर पहुंची ED, Underworld से कनेक्शन मामले में की पूछताछ, जानिए मामला | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि दाऊद जैसे देश के दुश्मन को मदद जिसके माध्यम से हुई उसको बचाने के लिए और उनका मंत्री पद बचाने के लिए पूरी सरकार (महाराष्ट्र सरकार) उनके पीछे खड़ी है, इसका देश को जवाब इस सरकार को देना पड़ेगा। नवाब मलिक ने अंडरवर्ल्ड की मदद से करोड़ों की जमीन खरीदी। इस मामले में विस्तृत जांच के बाद अदालत ने नवाब मलिक को तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, अगर राजनेता अंडरवर्ल्ड के सीधे संपर्क में होंगे तो ईडी को इस तरह की जांच करनी होगी। सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। दाऊद इब्राहिम की आतंकी फंडिंग इस तरह के सौदों के जरिए भारत के अंदर की गई थी। फडणवीस ने कहा कि जिनकी जमीन थी उस महिला ने ईडी को बताया कि उसे इसमें एक भी पैसा नहीं मिला। उससे गलत बोलकर पावर ऑफ अटॉर्नी ली गई और बाद में डराया धमकाया गया।

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में हजारों करोड़ रुपये की जमीन मात्र तीस लाख रुपये में खरीदी गई। फडणवीस ने कहा कि ईडी ने ये भी बताया कि इसमें 55 लाख रुपये हसीना पारकर को मिले। हसीना दाऊद का सारा रियल एस्टेट का बिजनेस यहां संभाल रही थीं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सवाल उठता है कि हमारे देश के दुश्मन के साथ व्यवहार करने का कारण क्या है। राज्य के एक मंत्री ये व्यवहार करने के बाद और 55 लाख रुपये देने के बाद मुंबई पर तीन हमले हुए। हसीना पारकर को जो पैसा गया ये दाऊद गया। ये गलत एक्टिविटी के लिए गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+