पगड़ी पहने बेहद खुश नजर आए देवेंद्र फडणवीस, सीएम के नाम पर मुहर लगने पर बोले- 'हम सभी को साथ लेकर चल रहे'
Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। भाजपा के विधायक दल की बुधवार को हुई बैठक में देवेंद्र फडणवीस को महराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर मुहर लगा दी गई है।
23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा था लेकिन महायुति के सहयोगी दल शिवेसना प्रमुख एकनथ शिंदे के सीएम रेस में शामिल होने के कारण फडणवीस के नाम का ऐलान भाजपा नहीं कर रही थी। वहीं आज जब बैठक में सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया गया तो उनका चेहरा खुशी से खिल उठा।

मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम पर मोहर लगने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार के प्रति आभार व्यक्त किया और महाराष्ट्र के लिए मिलकर कार्य करने और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
फडणवीस ने कहा चुनाव में एक बात सबको बोली गई एक हैं तो सेफ हैं, मैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा "हम किसी एक को साथ लेकर नहीं चल रहे, हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। हम महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा हमें संविधान में अंबेडकर जी ने जो अधिकार दिए हैं वो हमारे लिए सबसे बड़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत तैयार हो रहा है। महाराष्ट्र की जनता ने हमें इतना बड़ा जनादेा दिया है। हम जनता का धन्यवाद देना चाहते हैं और हम मिलकर महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications