एल्विश यादव को लेकर विपक्ष पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विजेता एल्विश यादव जिस तरह से विवादों में घिरे हैं उसके बाद उनको लेकर सियासत बढ़ गई है। दरअसल कुछ दिन पहले एल्विश यादव गणेश उत्सव के एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ नजर आए थे।
इस कार्यक्रम का वीडियो और तस्वीर भी सामने आई है। जिसको लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री पर हमलावर है। लेकिन विपक्ष पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब भी गणेश उत्सव होता है तो इसमे कई बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं। हर क्षेत्र के लोग यहां आते हैं।

जहां तक मुझे याद है कि उस समय एल्विश ने एक शो जीता था, जिसकी वजह से वह यहां आए होंगे। उस वक्त उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं था। लिहाजा मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री इसको लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा जाना चाहिए। अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसको उसकी सजा मिलेगी। ऐसे में मुख्यममंत्री पर किसी तरह का आरोप लगाना ठीक नहीं है।
बता दें कि एल्विश यादव को 25 सिंतबर को गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के घर पर आरती करते हुए देखा गया था। इसी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता विजय. वडेट्टीवार ने कहा कि एल्विश जैसा व्यक्ति जो नशा करता है वह मुख्यमंत्री के घर पर मौजूद था। उन्होंने उसका सत्कार किया, सम्मानित किया। अब वही एल्विश सांप के जहर से बनी दवाओं का सेवन करते हुए पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications