नवाब मलिक को मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, 23 फरवरी को हुए थे गिरफ्तार

नवाब मलिक को मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, 23 फरवरी को हुए थे गिरफ्तार

मुंबई, 07 मार्च: महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने न्यायिक हिरासत में सोमवार (07 मार्च) को भेज दिया है। नवाब मलिक को 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब 21 मार्च तक नवाब मलिक हिरासत में रहेंगे।

Nawab Malik

मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने एमवीए सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया, राज्य मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग की है।

इससे पहले, विशेष पीएमएलए अदालत ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी थी।

Recommended Video

    Money Laundering Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए Nawab Malik | वनइंडिया हिंदी

    बचाव पक्ष के वकील अमित देसाई ने ईडी पर निशाना साधते हुए अदालत में तर्क दिया कि एजेंसी ने आज कहा है कि मंत्री द्वारा हसीना पारकर को "आतंकवादी फंडिंग" पहले आवेदन में 55 लाख के मुकाबले 5 लाख थी। बाद में उन्होंने कहा, मुझसे उन्होंने कहा कि ये एक टाइपिंग त्रुटि थी।

    अमित देसाई बोलीं, "आज की रिमांड अर्जी के पहले पन्ने पर लिखा है कि यह पिछली रिमांड अर्जी का सिलसिला है। पिछली बार ईडी ने कोर्ट को बताया था कि नवाब मलिक और अंडरवर्ल्ड गैंग के बीच संबंध थे। कहा गया था कि वह आतंकी फंडिंग में सक्रिय रूप से शामिल था।''

    वकील ने कहा, "हसीना पारकर पर 55 लाख की फंडिंग का आरोप लगाकर इसे आतंकी फंड कहा गया था। लेकिन आज ईडी का कहना है कि पिछली बार 55 लाख टाइपिंग की गलती थी और यह केवल 5 लाख है, लेकिन इस आवेदन के आधार पर उन्हें ईडी की हिरासत में भेजा गया था।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+