NCP नेता नवाब मलिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
NCP नेता नवाब मलिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुंबई, 25 फरवरी: महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक शुक्रवार (25 फरवरी) को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि उनकी तबीयक कैसे खराब हुई है,या उन्हें क्या हुआ है, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। राकांपा नेता नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। नवाब मलिक पर करोड़ों की जमीन को महज कुछ लाख में खरीदने का आरोप है।

नवाब मलिक के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ''माननीय नवाब मलिक साहब को चिकित्सकीय कारणों से जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''
2 दिन पहले अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी गिरफ्तारी
Recommended Video
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम के करीबी से संपत्ति खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नवाब मलिक पर दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस का भी आरोप है। ईडी के टीम ने 23 फरवरी को सुबह सात बजे नवाब मलिक के घर पर छापेमारी की थी। उसी वक्त नवाब मलिक को ईडी अपने साथ ले गई है। करीब छह घंटे पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें 3 मार्च तक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्या है नवाब मलिक पर आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि नवाब मलिक ने कथित तौर पर दाऊद गैंग (डी-कंपनी गैंग) की मदद से 300 करोड़ के जमीन को सिर्फ 55 लाख रुपये में खरीदा था। असल में ये 300 करोड़ रुपये की प्लॉट डी-गैंग की पीड़ित मुनीरा प्लंबर की है। इस जमीन का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और डी गैंग के सदस्य से भी था।












Click it and Unblock the Notifications