मनी लॉन्ड्रिंग केस: दाउद इब्राहम के भाई इकबाल कासकर सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाउद इब्राहम के भाई इकबाल कासकर सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में

मुंबई, 18 फरवरी: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को अदालत ने सात दिन की ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इकबाल कासकर को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई की अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने इकबाल कासकर को सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

 मुंबई

अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इकबाल कासकर के खिलाफ बुधवार को पेशी वारंट जारी किया था। अदालत ने कासकर को 18 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश करने को कहा था। जिसके बाद ईडी ने इकबाल कासकर को ठाणे जेल से हिरासत में लेकर शुक्रवार को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसकी सात दिन की ईडी की हिरासत मंजूर कर ली।

इकबाल कास्कर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी जैसे मामले चल रहे हैं। इस समय इकबाल कासकर जेल में बंद है। करीब तीन साल से वो जेल में है। दो दिन पहले भी ईडी ने कासकर के मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन से जुड़े मामले की जांच के संबंध में मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। जिसके बाद अब उसको ईडी की कस्टडी में दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+