महाराष्ट्र में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। वहां महामारी की शुरुआत से लेकर एक दिन में सामने आए संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के कुल 25,833 नए मामले सामने आए हैं। ऐसा पिछले साल कोरोना शुरू होने के बाद से अबतक कभी नहीं हुआ था। 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 58 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र से आई कोरोना की यह रिपोर्ट पूरे देश के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है, जिसका संकेत बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया था।

The corona virus has gone out of control in Maharashtra,Covid breaks all records in the state, highest number of cases in one day after the pandemic started

महाराष्ट्र मे कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले पिछले साल 11 सितंबर को दर्ज किए गए थे। तब एक दिन में 24,886 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन, गुरुवार को उस रिकॉर्ड से भी एक हजार से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। इससे वहां की हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बुधवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश के कुल ऐक्टिव कोरोना केस का 60 फीसदी से ज्यादा मामला महाराष्ट्र में है और 45.4 फीसदी मौत भी उसी प्रदेश से जुड़ा हुआ है।

बुधवार को राज्य में नए संक्रमण के 23,179 नए मामले सामने आए थे और कुल 84 लोगों की मौत हुई थी। जबकि,गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के मुताबिक बुधवार को देश में कुल 35,871 नए मामले सामने आए थे और 172 लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,52,364 ऐक्टिव केस थे।

जबकि अबतक देश में कुल 1,14,74,605 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और इससे मरने वालों की कुल तादाद 1,59,216 हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+