कोरोना ने ली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर की जान, फिल्म 'कोर्ट' में की थी कभी ना भूलने वाली एक्टिंग

मुंबई, अप्रैल 13। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर भयानक रूप ले चुकी है, पिछले एक सप्ताह से देश में रोजाना एक लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जबकि सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। मंगलवार की सुबह 62 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता-कार्यकर्ता वीरा साथीदार की कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। वीरा साथीदार को फिल्म 'कोर्ट' में नारायण कांबले की अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उन्हें कोविड-19 संबंधित समस्याओं के चलते नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

    कोरोना ने ली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर की जान, फिल्म 'कोर्ट' में की थी ना भूलने वाली एक्टिंग
    गायों को पालते हुए गुजरा बचपन

    गायों को पालते हुए गुजरा बचपन

    अभिनेता वीरा साथीदार के बेटे राहुल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछले सप्ताह उन्हें नागपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई और उनका निधन हो गया। साथीदार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि साथीदार का असली नाम विपुल वैरागडे था, बताया जाता है कि गांव में उनका बचपन गायों को पालते हुए गुजरा था। उन्होंने कई कविताएं भी लिखी हैं।

    ऑस्कर के लिए जा चुकी है फिल्म

    ऑस्कर के लिए जा चुकी है फिल्म

    इसके बाद वीरा साथीदार विशेष रूप से दलित पैंथर्स और आम तौर पर अम्बेडकरवादी आंदोलन से जुड़े एक कार्यकर्ता बन गए थे। उन्होंने कुछ अन्य मराठी फिल्मों में भी काम किया है लेकिन फिल्म 'कोर्ट' में उनके उम्दा अभिनय के लिए उन्हें 2016 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीरा साथीदार की फिल्म कोर्ट को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था।

    दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे साथीदार

    दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे साथीदार

    उनके लंबे समय के सहयोगी रहे मुकुंद अदिवर ने बताया कि साथीदार इन दिनों 'आधा चांद तुम रख लो' नाम की डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रहे थे। साथीदार के साथ मिलकर काम कर चुके संगीत निर्देशक संभाजी भगत ने उनके निधन की पुष्टि की है। संभाजी ने कहा, 'वीरा को कुछ दिनों पहले नागपुर के एम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था और पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन से मैं बहुत दर्द में हूं, हम उन्हें न केवल उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी याद करेंगे।'

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अस्पताल में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत से गुस्साए परिजन, ऑक्सीजन की कमी का लगाया आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+