'सरकार चलती रहेगी, कहीं कोई दिक्कत नहीं है', महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले बालासाहेब थोरात

सरकार चलती रहेगी, कहीं कोई दिक्कत नहीं है:बालासाहेब थोरात

मुंबई, 22 जून: एमएलसी चुनाव के नतीजों के ठीक बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उथल-पुथल मच हुई है। इस उथल-पुथल का सीधा असर उद्धव ठाकरे सरकार पर पड़ा है। दरअसल, शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे ने अपने बागी तेवर दिखा दिए है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव सरकार कभी भी गिर सकती है। महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा, 'सरकार चलती रहेगी, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।'

Recommended Video

    Maharashtra Political Crisis: Uddhav Thackeray और MVA के साथ Congress | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Congress leader Balasaheb Thorat says No difficulties, everything will be alright

    दरअसल, महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक के बाद कांग्रेस नेता और मंत्री बालासाहेब थोराट से मीडिया कर्मियों ने महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट को लेकर सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता और मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि कोई कठिनाई नहीं, सब ठीक हो जाएगा। सरकार पूरे पांच साल तक बाकी रहेगी। कैबिनेट बैठक में नियमित विषयों जैसे कोविड की स्थिति आदि पर चर्चा हुई। बताया कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के मुद्दे पर इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया में चर्चा थी कि महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट इस्तीफा दे सकते हैं।

    विधायकों के साथ असम के होटल में ठहरे हैं एकनाथ शिंदे
    ऐसा बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी विधायकों के साथ असम पहुंच गए हैं। वह असम के होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे हुए हैं। एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके पास 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी है। इस तरह एकनाथ शिंदे के पास कुल मिलाकर 46 विधायक साथ हैं। वहीं, शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा कि सुबह मेरी एकनाथ शिंदे से 1 घंटे तक बात हुई है। ना तो हम शिंदे को छोड़ पाएंगे और ना ही वो। ज्यादा से ज्यादा सत्ता चली जाएगी, लेकिन हम फिर जीतेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+