'शिंदे का अपमान बर्दाश्त नहीं, घटिया कॉमेडी के लिए मांगे माफी', कुणाल कामरा पर भड़के CM फड़णवीस और अजित पवार

Devendra Fadnavis on comedian Kunal Kamra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी की आलोचना की है। कुणाल कामरा ने अपने एक शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कथित रूप से 'गद्दार' कह कर विवाद खड़ा कर दिया है। कुणाल कामरा की टिप्पणी पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी के लिए कॉमेडी और व्यंग्य का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन किसी का अपमान नहीं किया जा सकता।

सीएम फड़णवीस ने कहा कि कुणाल कामरा अपनी घटिया जोक और कॉमेडी लिए माफी मांगनी चाहिए। फड़णवीस ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। 2024 में लोग तय करेंगे कि असली शिवसेना नेता कौन है। उन्होंने कहा, "कुणाल कामरा को अपनी घटिया कॉमेडी के लिए माफी मांगनी चाहिए। आप व्यंग्य कर सकते हैं, लेकिन किसी का अपमान नहीं कर सकते।"

Devendra Fadnavis on comedian Kunal Kamra

सीएम फड़णवीस बोले- महाराष्ट्र के लोगों ने तय कर लिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है

सीएम फड़णवीस ने कामरा की कथित टिप्पणी को "गलत" करार दिया और इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एकनाथ शिंदे को अपमानित करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम फड़णवीस ने कहा, " कुणाल कामरा को ये फैक्ट पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र के लोगों ने तय कर लिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है और यह शिंदे जी ही हैं जो बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जा रहे हैं।"

अजित पवार बोले- किसी को भी कानून से परे नहीं जाना चाहिए

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि लोगों को कानूनी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। पवार ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने यह देखा है। किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए। उन्हें अपने अधिकारों के भीतर अपनी बात रखनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसे किसी मुद्दे को बढ़ाने का मुद्दा नहीं बनना चाहिए।

डिप्टी सीएम अजित पवार ने, "मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि जब वे बात कर रहे हों तो कुछ ऐसा ना बोले, जिसमें पुलिस की जरूरत पड़ जाए।''

कुणाल कामरा ने क्या एकनाथ शिंदे को लेकर क्या कहा?

मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने हालिया शो के दौरान कामरा ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने की पैरोडी गा कर शिंदे का मजाक उड़ाया। हालांकि कुणाल कामरा शिंदे का नाम नहीं लिया था। पैरोडी गाने के बोले थे...''एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए, मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए, ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय। मंत्री नहीं है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए, मंत्रालय से ज्यादा फड़णवीस की गोदी में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे, ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+