Chhagan bhujbal portfolio: NCP नेता छगन भुजबल को फडणवीस सरकार में सौंपा गया ये मंत्रालय
Chhagan bhujbal portfolio: एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को तीन दिन पहले महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई थी। शुक्रवार (23 मई 2025) को छगन भुजबल को महाराष्ट्र कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंप दिया गया है। छगन भुजबल अब महाराष्ट्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालेगे।
याद रहे इससे पहले ये मंत्रालय धनंजय मुंडे के पास था और उन्होंने कुछ समय पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज महाराष्ट्र सरकार ने छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाए जाने की औपचारिक सूचना जारी कर दी है।

महाराष्ट्र की पूर्व सरकारों में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पद संभाल चुके छगन भुजबल पहले भी इस विभाग के मंत्री रह चुके हैं, इसलिए वो इस विभाग से जुड़ी चुनौतियों से बाखूबी वाकिफ हैं।
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग मिलने पर क्या बोले छगन भुजबल?
छगन भुजबल इस विभाग का मंत्री बनते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "ये मेरी प्राथमिकता वाला विभाग है। कोविड-19 महामारी के दौरान इसके सफल संचालन को याद करते हुए छगन भुजबल ने बताया मेरे पिछले कार्यकाल में महामारी के समय जब लोग घरों में कैद थे उस समय बिना किसी शिकायत के गांवों में हर राशन की दुकान पर बिना रुकावट के खाद्यान्न आपूर्ति की गई थी।" महाराष्ट्र में बाइक, कार खरीदना होगा मुश्किल, पार्किंग स्पेस दिखाने पर ही होगा नए वाहन का रजिस्ट्रेशन!
20 मई को ली थी मंत्री पद की शपथ
गौरतलब है कि मंगलवार (20 मई) को अजित पवार गुट वाली एनसीपी के नेता भुजबल को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में शपथ दिलाई थी। जब छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली थी तभी उन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में उनकी वापसी के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं।
सरकार के गठन के समय छगन को नहीं बनाया गया था मंत्री
याद रहे अजित पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुजबल को महायुति सरकार के गठन के समय मंत्री नहीं नहीं बनाया गया था जिसके कारण छगन और उनके समर्थक नाराज चल रहे थे। पिछली महायुति की शिंदे सरकार में इन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय सौंपा गया था, लेकिन मौजूदा देवेंद्र फडणवीस सरकार में इसे धनंजय मुंडे को सौंप दिया गया। मुंडे के इस्तीफे के बाद अब ये विभाग भुजबल को मंत्री बनाने के बाद सौंप दिया गया है। Ladki Behan Yojana: महाराष्ट्र में लड़की बहन योजना की अप्रैल माह की किस्त महिलाओं को कब मिलेगी?












Click it and Unblock the Notifications