छगन भुजबल को क्या मिलने जा रहा मंत्री पद? सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद NCP नेता ने किया खुलासा
Chhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में गठिटत हुई महायुति सरकार में मंत्रीमंडल का अब बंटवारा हो चुका है। इस बंटवारे के बाद भी अजित पवार की एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही है।
मंंत्री ना बनाए जाने से नाराज एनसीपी नेता छगन भुजबल ने सोमवार 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री देंवेद्र फडणवीस से मुलाकात की। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने और मंत्र बनाए जाने की अटकलें और बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं सीएम फडणवीस के मुलाकात के बाद छगन भुजबल ने क्या कहा?

पहले बता दें महाराष्ट्र में मंत्री ना बनाए जाने से छगन भुजबल नाराज चल रहे हैं और उनके समर्थकों ने छगन के सपोर्ट में एनसीपी प्रमुख अजित पवार के खिलाफ पुणे और बारामती में विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बीते रविवार को महाराष्ट्र के विभन्न क्षेत्रों के पिछड़ा वर्ग ओबीसी संगठनों के प्रतिनिधियों और नेताओं ने छगन भुजबल से मुंबई में मुलाकात की थी। जिसकी जानकारी भुजबल ने मीडिया को भी दी थी।
छगन भुजबल ने सीएम से मुलाकात के बाद दिया ये बड़ा बयान
इस अहम बैठक के बाद आज सोमवार को छगन भुजबल ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद छगन ने कहा हमारी सीएम फडणवीस से कई मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने ये भी कहा ओबीसी समुदाया क महायुति की जीत में अहम योगदान रहा है। हर हाल में उनकी भूमिका सरकार में होनी चाहिए। बातचीज के जरिए हमें सब कुछ सुलझाना होगा।
इसके साथ ही छगन ने बताया कि सीएम फडणवीस ने मुझसे कहा है कि मुझे दस से बारह दिनों का समय दीजिए, आप से एक बार फिर मुलाकात करूंगा और इस समस्या का समाधान निकालेंगे।
छगन भुजबल क्या बनाए जा रहे मंत्री?
छगन भुजबल को सीएम फडणवीस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम ने छगन भुजबल को सरकार में प्रतिनिधित्व दिए जाने का विश्वास दिलाया है।
छगन भुजबल मंत्री ना बनाए जाने से हैं नाराज
गौरतलब है कि 15 दिसंबर को फडणवीस मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ था। इससे पहले भुजबल मंत्री पद पाने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त थे लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया, जिस पर वो नाराज हो गए और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सीएम फडणवीस तो उन्हें मंत्री बनाने के पक्ष में थे लेकिन अजित पवार के कारण उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।
#WATCH | Mumbai | NCP leader Chhagan Bhujbal says, "We met with the CM and he said that they are grateful to the OBC. The CM added that they would not hold OBCs unhappy because of the success they have given (in the elections)...He said that they will sort a path..." pic.twitter.com/79owCn4FHl
— ANI (@ANI) December 23, 2024












Click it and Unblock the Notifications