कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के अंतर को कम करे सरकार, तभी टीकाकरण में आएगी तेजी- महाराष्ट्र सरकार

नई दिल्ली, 12 नवंबर। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को ये सलाह दी है कि कोविशील्ड के टीके की दोनों डोज के बीच के अंतर को कम किया जाए। दरअसल, गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों में चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। इसी मीटिंग में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के सुझान दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर टीकाकरण की रफ्तार बढ़ानी हो तो कोविशील्ड की दोनों डोज के गैप को कम करना होगा।

corona vaccination

30 नवंबर तक पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस दौरान 30 नवंबर तक महाराष्ट्र की कुल योग्य आबादी का 100 फीसदी टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा। टोपे ने कहा कि राज्य सरकार 30 नवंबर तक अपनी पात्र आबादी को कम से कम एक खुराक देने के लिए काम कर रही है। 11 नवंबर को रात 8 बजे तक महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की 101,201,096 डोज खुराक दी गई, जिनमें से कम से कम एक डोज 68,512,744 लाभार्थियों को दी गई, जबकि 3,26,88,352 लोगों दूसरी डोज यानि कि फुल वैक्सीनेट किया गया।

दोनों डोज के अंतर को कम करके तेज होगा टीकाकरण अभियान

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के हवाले से राज्य सरकार के एक बयान में कहा गया है, ''कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच के अंतर को कम करके टीकाकरण की गति को तेज किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्रालय को इस सुझाव पर विचार करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि राज्य ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन कवच कुंडल, मिशन युवा स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नेताओं और धर्मगुरुओं को भी आगे आना चाहिए।

अभी 84 दिन के अंतराल पर लगती है कोविशील्ड की दूसरी डोज

आपको बता दें कि देश में कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच का गैप अभी 84 दिन है। वहीं कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन के गैप के बाद लगाई जाती है। हालांकि कोविशील्ड का भी पहले दोनों डोज का गैप 28 दिन ही था, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण सरकार ने इसे बढ़ाकर 84 दिन कर दिया था। ऐसे में अब सरकार से मांग की जा रही है कि कोविशील्ड की दोनों डोज के अंतराल को कम किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+