Bombay High Court को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर
Bombay High Court Bomb Threat: पिछले कुछ समय में स्कूलों, एयरपोर्ट समेत तमाम सार्वजनिक जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर को खाली करा लिया है। बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से हर कोने की गहन जांच शुरू की गई है। पुलिस और जांच टीम पूरे इलाके की सघन जांच कर रही है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट परिसर की सघन जांच की वजह से कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित रहा है। अब तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर मुस्तैदी से जांच की जा रही है।

Bombay High Court Bomb Threat: हाई कोर्ट समेत इन जगहों को मिली धमकी
- बॉम्बे हाईकोर्ट ही नहीं, बल्कि बांद्रा और एस्प्लेनेड (किला) कोर्ट को भी बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
- मुंबई पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह धमकी कई अदालतों और कुछ बैंकों को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। एहतियातन सभी संबंधित परिसरों को खाली कराकर सुरक्षा जांच की गई है।
- गुरुवार को जब धमकी सामने आई उस समय हाईकोर्ट में नियमित कामकाज शुरू हो चुका था। जजों ने तत्काल कोर्ट रूम खाली करने के निर्देश दिए। वकील, कर्मचारी और आम लोग परिसर से बाहर निकाला गया। सुरक्षा को देखते हुए फोर्ट इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Bombay High Court परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई
मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट के अलावा बांद्रा, अंधेरी और दक्षिण मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में भी बम डिटेक्शन यूनिट को तैनात किया गया है। मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि आम नागरिकों को इस स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं निकला है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर की जांच की गई है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
पहले भी बॉम्बे हाई कोर्ट को मिल चुकी है धमकी
इससे पहले भी 12 और 19 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन बाद में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया था। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर के स्कूलों को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री को भी निशाना बनाने का दावा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications