महाराष्ट्रः डबल डोज वाले ओमिक्रॉन मरीजों में सिर्फ 5 फीसदी अस्पताल में भर्ती हुए, BMC ने किया दावा
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) के नए आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पूर्ण टीकाकरण होने के बाद कोरोना वायरस के नए वेरियंट 'ओमीक्रोन' की चपेट में आए पांच प्रतिशत मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आई। बीएमसी की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक 'ओमीक्रोन' के ऐसे 17 प्रतिशत मरीज थे, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों की एक ही खुराक ली थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके अलावा जीनोम अनुक्रमण के 10वें दौर की जांच में 376 लोगों के नमूनों में से 237 'ओमीक्रोन' से संक्रमित पाए गए। ये सभी सैंपल मुंबई के लोगों के थे।

आंकड़ों के अनुसार, 237 में से 128 लोगों ने टीकों की दोनों खुराक ली थी, जिनमें से केवल सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें से एक मरीज को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। वहीं, 103 मरीजों ने टीके की एक डोज ली थी और उनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इसमें से दो को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी और एक को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक 'ओमीक्रोन' के 5,005 मामले सामने आए हैं। इनमें से अभी तक 4,629 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 467 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।
वहीं 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1144 लोग को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं संक्रमण के इन मामलों में 234 ओमिक्रॉन के मामले हैं। बुलेटिन के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र में कुल 78,67,391 लोग कोरोना के चपेट में चुके हैं। वहीं 1 लाख 43 हजार 718 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications