केंद्रीय मंत्री अठालवे बोले-बीजेपी आरपीआई को मिलकर लड़ना चाहिए BMC चुनाव, हमारी ही जीत होगी
मुंबई, 06 नवंबर। बृहद मुंबई महानगर पालिका चुनाव अब कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। सभी राजनीतिकि पार्टियां अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। बीएमसी पर पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना का ही कब्जा है। वहीं 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़कर अपनी विरोधी पार्टी एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर सरकार बनाई थी। अब आने वाले चुनाव में टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बार क्या परिणाम होगा इस पर सभी की निगाह होगी। वहीं आज शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक कार्यक्रम में बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा मुझे लगता है कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी बीएमसी चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अगर बीजेपी आरपीआई के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती है, तो हमारे सत्ता में आने की पूरी संभावना है। 2017 में पिछले बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने अलग चुनाव लड़ा था। जिसमें बीजेपी-आरपीआई गठबंधन को 82 सीटें मिली थीं और शिवसेना ने 84 सीटें जीती थीं। यानी शिवसेना को मात्र दो सीटें अधिक मिली थी।
अठावले ने कहा मैं बालासाहेब अम्बेडकर (बाबासाहेब अम्बेडकर के पोते प्रकाश अम्बेडकर) के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हूं और मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने मुंबई में आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में कहा आरपीआई के कई गुट हैं और यह समाज के हाशिए के वर्गों को विभाजित कर रहा है। मैंने कई मौकों पर आरपीआई के सभी गुटों को एकजुट करने की कोशिश की, यहां तक कि किसी और को आरपीआई अध्यक्ष बनाने की पेशकश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जब महाराष्ट्र की सत्ता में भाजपा की सरकार थी और शिवसेना सरकार में साझीदार थी तब शिवसेना को महज दो सीट ज्यादा मिली थी इस बार तो महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार है इसलिए शिवसेना डरी हुई हैं। शिवसेना के साथ गठबंधन होने के बाद भी कांग्रेस ने अकेले ही बीएमसी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस चुनाव का लेकर कांग्रेस और विरोधी पार्टी भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications