BMC Election 2026 Result से खुश अमृता फणनवीस, CM देवेंद्र को बताया 'इंफ्रा मैन',पहले कहा था-Unromantic पति
BMC Election 2026 Results: बीएमसी चुनाव में बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट ने तूफान मचा दिया है, तो वहीं ठाकरे बंधुओं का 'मराठी मानुष कार्ड' बुरी तरह से फेल हो गया है। इस जीत का सेहरा सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की जनता और पीएम मोदी के विकास कार्यों के सिर बांधा तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बधाई दी है जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने भी खास प्रतिक्रिया दी है।
इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने अपने पति और सीएम देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का 'इंफ्रा मैन' (विकास पुरुष) बताया। उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री देवेंद्र समाज के हर वर्ग के प्रति जिम्मेदार हैं और उनकी नीतियों में यही झलक दिखती है, जो उन्हें राज्य का प्रमुख नेता बनाती है, बीजेपी को मिला जनादेश कॉमन मैन की उम्मीदों और भरोसे का प्रतीक है।'

अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में बीजेपी की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और हर कार्यकर्ता के श्रम को भी दिया। उन्होंने युवाओं की सोच की सराहना की, जिन्होंने भाषा और जातिगत राजनीति को दरकिनार कर केवल विकास को प्राथमिकता दी।

'लाडली बहन योजना' का प्रयास रंग लाया (BMC Election 2026 Results)
अमृता फडणवीस ने गठबंधन नेताओं को महाराष्ट्र का सच्चा मार्गदर्शक बताया, जो केवल राज्य के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 'लाडली बहन योजना' जैसे प्रयासों के कारण प्रदेश की महिलाओं ने महायुति पर भरोसा जताया है।

45 साल बाद बीएमसी में BJP (BMC Election 2026 Results)
ताजा स्थिति के मुताबिक 227 सीटों में से महायुति ने शाम तक 118 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है,इसके मुकाबले शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एमएनएस का गठबंधन केवल 67 सीटों पर आगे चल रहा है।

अमृता फडणवीस ने पति को बताया था Unromantic Husband
गौरतलब है हाल ही में अमृता फडणवीस ने 'कर्ली टेल्स' को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने अपने पति देवेंद्र को कहा था कि 'वो बिल्कुल अनरोमांटिक लेकिन बहुत ज्यादा केयरिंग और सच्चे इंसान हैं।'
बताते चलें कि अमृता फडणवीस एक भारतीय बैंकर, एक्ट्रेस, सिंगर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। वह एक्सिस बैंक में वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर हैं। साल 2005 में देवेंद्र फडणवीस और अमृता की शादी हुई थी, इस शादी से दोनों को एक बेटी DIVIJA है।












Click it and Unblock the Notifications