Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BMC election 2026: BMC चुनाव से पहले महायुति ने खोल दी वादों की पोटली, मेनिफेस्टो में क्या-क्या?

BMC Election 2026: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से ठीक चार दिन पहले महायुति ने रविवार, 11 जनवरी 2026 को अपना बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और आरपीआई (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में यह मैनिफेस्टो पेश किया गया।

घोषणापत्र का मकसद मुंबई को वर्ष 2034 तक एक विकसित और आधुनिक महानगर बनाना है। इसमें पानी, परिवहन, पर्यावरण, रोजगार, टूरिज्म और मराठी संस्कृति को लेकर बड़े और ठोस वादे किए गए हैं, जो सीधे मुंबईकरों की रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं।

BMC Election 2026

MahaYuti manifesto: पानी और पर्यावरण पर बड़ा फोकस

महायुति ने मुंबई की पानी की समस्या को स्थायी रूप से हल करने का वादा किया है। अगले पांच वर्षों में गारगई, पिंजाळ और दमनगंगा जल परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। मौजूदा 3,800 MLD जलापूर्ति क्षमता को बढ़ाकर 4,900 MLD किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए 17,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा भी की गई है।

BEST और परिवहन में सुधार

शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2029 तक BEST को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। बसों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 10,000 की जाएगी। महिलाओं के लिए BEST बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट देने का वादा किया गया है, जिससे रोज़ाना सफर सस्ता और सुरक्षित होगा।

बाजार, मछुआरे और रोजगार

BMC मार्केट में मछली विक्रेताओं के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे और सभी सब्जी बाजारों का रीडेवलपमेंट किया जाएगा। मछली इंपोर्ट-एक्सपोर्ट सेंटर खोलने की भी घोषणा की गई है। रोजगार बढ़ाने के लिए स्मॉल स्केल इंडस्ट्री पॉलिसी, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर और महिलाओं को पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन देने का ऐलान किया गया है।

रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर सख्ती

महायुति ने अपने घोषणापत्र में साफ कहा है कि मुंबई को रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सख्त कदम उठाने का संकल्प दोहराया गया है। इस मुद्दे को सुरक्षा, जनसंख्या दबाव और नागरिक सुविधाओं से जोड़ते हुए महायुति ने इसे प्राथमिक एजेंडे में रखा है।

ये भी पढे़ं: BMC चुनाव से पहले गरजे एकनाथ शिंदे, बोले- किसी की बयानबाजी नहीं, सिर्फ विकास के दम पर जीतेंगे

मराठी भाषा और संस्कृति का संरक्षण

मराठी अस्मिता को मजबूत करने के लिए नगर निगम में अलग मराठी डिपार्टमेंट, मराठी आर्ट सेंटर और अभ्यासिका बनाने का वादा किया गया है। बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर मराठी युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है, जिससे संस्कृति और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

टूरिज्म, स्मार्ट रोड और पैदल यात्रियों के अधिकार

महायुति ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग टूरिज्म डिपार्टमेंट, वर्ल्ड क्लास म्यूजियम और नए थिएटरों के निर्माण का वादा किया है। सड़कों पर डिजिटल सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। सभी फुटपाथों को स्टैंडर्ड कंक्रीट में विकसित कर 'राइट टू वॉक' सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पैदल यात्रियों और दिव्यांगों को सुविधा मिलेगी।

ये भी पढे़ं: BMC elections: कौन हैं हाजी सलीम कुरैशी? शिंदे की शिवसेना के प्रत्याशी पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+