"सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान", 'तिरंगा यात्रा' में सीएम फडणवीस के नारे ने भर दिया जोश
BJP Tiranga Yatra in Mumbai: पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मानने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों में "तिरंगा यात्रा" निकाली। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को सैल्यूट करने के लिए अन्य राज्यों के साथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रतिनिधित्व में 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मुंबई में निकाली गई 'तिरंगा यात्रा' की अगुवाई करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंच से ऐसे जोश भरे नारे लगाए जिसने "मुंबईकर" में जोश भर दिया। सीएम का ये नारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंच से दहाड़ते हुए नारे लगाए "सुन बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान" ये नारे सुनते ही 'तिरंगा यात्रा' में शामिल हुए भारतीय जोश से भर उठे और सीएम के स्वर में स्वर मिलाकर ये ही नारे लगे।
"तुम कहीं भी छुपोगे, हम घुसकर मारेंगे"
इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा "पाकिस्तान ने भारत में जिन इरादों के साथ काम किया और हमारे लोगों को मौत के घाट उतारा, हम उन इरादों को और उन ऐसे इरादे के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को चकनाचून कर दिया जाएगा। तुम कहीं भी छुपोगे, हम घुसकर मारेंगे। हम तुमको छोड़ने वाले नहीं हैं।"
इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने कहा "भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चला कर पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया,उस ठिकाने को भी हमारी सेना ने तबाह कर दिया जहां पर आतंकी कसाब की ट्रेनिंग हुई थी।"
VIDEO | Mumbai: Here’s what Maharashtra CM Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) said while participating in BJP’s Tiranga Yatra to celebrate the success of 'Operation Sindoor'.#TirangaYatra #OperationSindoor
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/8l8rrPfYC6
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2025
शिंदे बोले- "गोली चलेगी तो यहां से तोप चलेंगे"
तिरंगा यात्रा में मौजूद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंच से बोले "गोली चलेगी तो यहां से तोप चलेंगे। शिंदे ने पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो हिम्मत दिखाई है वैसी हिम्मत आज तक किसी ने नहीं दिखाई। हमें हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है, ये नया भारत है, पूरा देश प्रधानमंत्री और हमारी सेना के साथ खड़ा है।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए भाजपा ने निकाली 'तिरंगा यात्रा', उमड़ा जनसैलाब












Click it and Unblock the Notifications