महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए आया BJP का कॉल, हमने कर दी हां- राज ठाकरे
नई दिल्ली, 29 जून। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच तेजी से राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से फोन पर बात की है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए मनसे प्रमुख में मदद मांगी। कहा जा रहा है कि राज ठाकरे भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हो गए हैं।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के गुट में मौजूदा सरकार के 8 मंत्री शामिल हैं। एक दिन पहले ही शिंदे गुट के मंत्रियों के छीनकर दूसरे विधायकों को सौंपे गए हैं। वर्तमान में शिवसेना के कुल 18 सांसदों में से 14 सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ऐसा होने पर एकनाथ शिंदे का शिवसेना पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह पर दावा और मजबूत हो जाएगा।
वहीं भाजपा भी महाराष्ट्र विधानसभा फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हो रही है। मनसे चीफ राज ठाकरे ने भाजपा का समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनसे फोन पर बात की है। महाराष्ट्र विधानसभा में वर्तमान में 1 विधायक मनसे का है। राज ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने भाजपा को समर्थन देने के लिए हां कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications