मुंबई में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम टीपू सुल्तान रखे जाने पर हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ता हिरासत में

मुंबई, जनवरी 26। मायानगरी मुंबई में एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखे जाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई के मालवाणी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। इस विरोध में भारी संख्या में कार्यकर्ता स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्ट के बाहर पहुंचे थे।

Bajrang dal

राज्य सरकार के मंत्री को आना था कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करने

आपको बता दें कि मालवाणी इलाके में टीपू सुल्तान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का आज उद्घाटन होना था। इस मौके पर महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्री असलम शेख को आना था, लेकिन हंगामे की वजह से कार्यक्रम को टाल दिया है। बता दें कि मालवाणी इलाका असलम शेख का विधानसभा क्षेत्र भी है और यहां मुस्लिम बहुल आबादी है।

Recommended Video

      UP Election 2022: BJP गठबंधन से Haider Ali Khan उम्मीदवार, Azam के बेटे से मुकाबला | वनइंडिया हिंदी

      70 साल से तो कोई विवाद नहीं था- असलम शेख

      स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन टल जाने के बाद मंत्री असलम शेख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में टीपू सुल्तान के नाम पर कोई विवाद नहीं था, आज बीजेपी ने देश को बदनाम करने के लिए अपने गुंडों को भेजा है और परियोजनाओं के नामकरण पर हंगामा करके देश को विकसित नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें नामकरण पर विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+