'दादा ने मेरे कपड़े उतार दिए और....', बदलापुर के स्कूल में चार साल की बच्चियों की आपबीती सुन दहल जाएगा दिल
Badlapur School Sex Assault Case: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना का जख्म अभी ताजा ही था कि महाराष्ट्र के बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ हुई घटना ने हर मां-बाप को डरा दिया है। महज चार साल की उम्र में दोनों बच्चियों के साथ स्कूल में वो हैवानियत हुई जिसे सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले में उनके मां-बाप ने एफआईआर दर्ज करवाई है जिसमें बच्चियों के साथ उस दिन स्कूल के बाथरूम में क्या हुआ? सारी डिटेल एफआईआर में सामने आ चुकी है।

जानिए कैसे हुआ खुलासा
पुलिस में दर्ज की एफआईआर के अनुमार बदलापुर के आदर्श स्कूल में बच्चियों के साथ ये घटना 13 अगस्त को स्कूल टाइमिंग 9 से 12 के बीच में हुई। चार साल की बच्ची के साथ इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची ने अपने दादा से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद माता-पिता ने अपने बेटी के फ्रेंड के घर फोन किया तब पता चला कि उनकी बेटी भी स्कूल के आने के बाद से डरी-सहमी हुई है और स्कूल नहीं जाना चाहती।
मेडिकल रिपोर्ट ने कर दिया दंग
इसके बाद दोनों परिवार अपनी मासूम बच्ची की हालत देखकर उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, मेडिकल चेकअप में जो बात सामने आई उसे सुनकर माता-पिता हैरान रह गए।
बच्चियों ने बयां किया अपने साथ हुई दरिंदगी का सच
माता पिता के अनुसार उनकी बेटियों ने बताया स्कूल के दादा (दादा मराठी में भइया को बोलते हैं)ने बाथरूम में उसके कपड़े उतारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया। इसके बाद उसके साथ घिनौनी हरकर (बलात्कार) किया।
12 घंटे तक पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
परिवार ने 16 अगस्त को पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने 12 घंटे तक केस दर्ज नहीं की घंटों इंतजार करवाया। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही वो मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने जांच के लिए स्कूल टीम भेजी लेकिन स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरा काफी दिनों से खराब होने की बात कह कर अपना पलड़ा झाड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
जिसके बाद जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की और बच्चियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया और 23 वर्षीय आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
जानें कौन है ये दंरिदा?
बता दें चार साल की बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाला हैवान स्कूल में संविदा पर रखा गया टॉयलेट क्लीनर 23 वर्षीय अक्षय शिंदे है। जिसने स्कूल के बाथरूम में दोनों बच्चियों के साथ ये दरिंदगी की।
फांसी पर लटकाए जाने की उठी मांग
हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है लेकिन इस मामले को लेकर बदलापुर के लोग मंगलवार को उग्र हो गए और हजारेां की संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर ट्रेने रोक दी और जमकर पथराव किया। बच्चियों के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने पुलिस की लाठियां भी खाईं और घायल भी हुए। इस घटना से आहत लोग स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आरोपी को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications