'कुछ तो गड़बड़ है', बदलापुर आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर बॉम्बे HC सख्त, जानें पिता की अपील पर क्या कहा
Badlapur Akshay Shinde Encounter case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में बीते दिनों नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न करेन वाले आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। बेटे अक्षय की मौत के बाद उसके पिता ने पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग की थी। इसके साथ ही आरोप लगाया था कि आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने मेरे बेटे को मार डाला।
बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे के पिता की अपील पर सुनवाई की। कोर्ट ने अक्षय शिंदे की पुलिस हिरासत में मौत पर महाराष्ट्र पुलिस की खिंचाई की ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कोई गड़बड़ी हुई है और घटना की निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

कोर्ट ने अक्षय शिंदे के पुलिस एनकाउंटर पर संदेह जताते हुए कहा, जिस पल उसने पहला ट्रिगर दबाया तब वहां मौजूद बाकी पुलिस वाले आसानी से उस पर काबू पर सकते थे। वो कोई बहुत बड़ा हट्टा-कट्टा या मजबूत आदमी नहीं था। कोर्ट ने कहा इसे मुठभेड़ नहीं कहा जा सकता।बदलापुर यौन उत्तीड़न केस के आरोपी अक्षय कुमार की मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए।
अक्षय शिंदे के पिता ने अपील में की है ये मांग
बता दें अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने वकील अमित कतरनवरे के जरिए ये याचिका दाखिल की है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका बेटा फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था और इस मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। याद रहे अक्षय शिंदे की एनकाउंटर मामले पर सवाल उठने पर सीबीआई इसकी जांच कर रही है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अक्षय शिंदे के पिता की अपील पर क्या कहा?
- आरोपी अक्षय शिंदे पर की गई गोलीबारी को यह पूछकर टाला जा सकता था कि पुलिस ने पहले उसे पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की।
- आरोपी को पुलिस द्वारा सबसे पहले सीधे सिर में गोली क्यों मारी गई, उसक पैर या बांह में क्यों गोली नहीं मारी गई?
- जब आरोपी अक्षय ने बंदूक का ट्रिगर दबाया तब बाकी लोग उसको आसानी से काबू में कर सकते थे।
- अक्षय शिंदे कोई हट्टा-कट्टा या मजबूत आदमी नहीं था, इसलिए इस एनकाउंटर को स्वीकार करना कठिन है। इसे मुठभेड़ नहीं कहा जा सकता।बदला पूरा...देवेंद्र फडणवीस के हाथ में रिवॉल्वर, मुंबई में किसने जगह-जगह लगा दिए पोस्टर?












Click it and Unblock the Notifications