Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्धीकी की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी कनाडा में गिरफ्तार

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में अरेस्‍ट कर लिया गया है। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री योगेश कदम ने बुधवार रात इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बाबा सिद्धीकी की हत्‍या के आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार करने के बाद उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्‍होंने बताया जीशान को भारत वापस लाए जाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

बता दें बाबा सिद्धीकी हत्‍याकांड का ये मुख्‍य आरोपी फरार चल रहा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई में सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार 22 वर्षीय अख्तर को जाली पासपोर्ट मामले में पकड़ा गया है। पुलिस का अनुमान है कि ये फर्जी पासपोर्ट के सहारे नेपाल के रास्‍ते कनाडा पहुंच कर छिपा हुआ था।

Baba Siddiqui Murder Case

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड

बता दें 12 अक्टूबर, 2024 को विजयदशमी की रात तीन बदमाशों ने बाबा सिद्धीकी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी पर बदमाशों ने बांद्रा पूर्व के खेरनगर में उस समय गोली चलाई जब वह रात लगभग 9:15 बजे अपने बेटे के ऑफिस से निकल कर घर जा रहे थे। बाबा पर मुख्य शूटर, शिवकुमार गौतम ने कथित तौर पर छह राउंड फायर किए, जिनमें से तीन गोली सिद्धीकी के सीने और शरीर के ऊपरी हिस्‍से में लगी। घायल अवस्‍था में बाबा सिद्धीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक घंटे बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

हत्‍या की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

महाराष्‍ट्र विधाानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बाबा सिद्धीकी की सरेआम निर्मम हत्‍या मामले ने सनसनी मचा दी थी। बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के करीबी दोस्‍त बाबा सिद्धीकी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली थी। पुलिस द्वारा इस मामले में दायर की गई चार्जशीट के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।

जीशान अख्‍तर और शुभन लोनकर ने लिया था हत्‍या का ठेका

पुलिस का आरोप है कि अनमोल ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड में अपनी हनक स्‍थापित करने के लिए हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, अनमोल बिश्नोई ने राकांपा नेता की हत्या को अंजाम देने के लिए जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को ठेका दिया था।

बेटे ने लगाया है ये आरोप

बाबा सिद्धीकी की हत्‍या के बाद आरोपी धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें 24 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि बांद्रा में झुग्गी पुनर्वास (एसआरए) प्राेजेक्‍ट में हिस्सेदारी रखने वाले कुछ बिल्डरों और राजनीतिक हस्तियों की इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। पुलिस की चार्जशीट में ये आरोप दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+