Baba Siddique: कांग्रेस छोड़कर बाबा सिद्दीकी हुए NCP में शामिल, डिप्टी CM अजित पवार ने किया पार्टी में स्वागत
Baba Siddique Joins NCP: मुंबई कांग्रेस के बड़े मुस्लिम नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 10 फरवरी को बाबा सिद्दीकी अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए।
बाबा सिद्दीकी मुंबई में पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही लगातार उनके अजित पवार के खेमे वाली एनसीपी में जाने की चर्चा थी।

48 साल पुराना रिश्ता भी खत्म
बाबा सिद्दीकी के तौर पर कांग्रेस को हाल ही में दूसरा झटका है। मिलिंद देवड़ा के बाद मुंबई में बड़े मुस्लिम चेहरे बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़कर अब अजित पवार वाली एनसीपी से हाथ मिला लिया है। इसी के साथ कांग्रेस से उनका 48 साल पुराना रिश्ता भी खत्म हो गया।
बेटे के भी एनसीपी में जाने की चर्चा
66 साल के बाबा सिद्दीकी एक बार महाराष्ट्र के मंत्री और तीन बार बांद्रा पश्चिम से विधायक रह चुके हैं। बाबा के बेटे जीशान बांद्रा पूर्व से विधायक हैं। खबरों की मानें तो जीशान भी कांग्रेस से जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। उन्हें लेकर भी कहा जा रहा है कि वह एनसीपी का दामन थाम सकते हैं।
पार्षद से मंत्री तक का सफर
पार्षद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बाबा सिद्दीकी साल 1992 में बाबा पहली बार पार्षद चुने गए थे। इसके बाद 1997 में फिर से जीते थे। फिर साल 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम से महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।
2004 से लेकर 2008 तक बाबा सिद्दीकी मंत्री भी रहे थे। हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के सामने हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications