महाराष्ट्र में CM के तौर पर पहली पसंद कौन? सर्वे में चौंका देने वाले नतीजे आए सामने
Maharashtra Assembly Election Survey 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा चुका है। चुनाव आयोग अक्टूबर माह की शुरूआत में महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बार के चुनाव में महायुति और महाविकास आघाडी (MVA) दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है।
महायुति और महाविकास आघाडी (MVA) दोनों ही गठबंधन में शामिल पार्टियां सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक उलझी हुई हैं। वहीं दोनों ही गठबंधन ने अभी तक ये तय नहीं किया कि उनकी ओर से सीएम चेहरा कौन होगा।

दोनों ही गुट जब कि सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार करने की जद्दोजेहद में जुटे हुए हैं, इस सबके बीच लोगों का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया गया। जिसमें सवाल किया गया कि महाराष्ट्र के अगले सीएम के तौर पर जनता किसे देखना चाहती हैं? इस सर्वे में चौंका देने वाले तनीजे सामने आए हैं।
जानें किसने करवाया ये सर्वे?
दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव से पहले ये सर्वे के वरिष्ठ सेफोलॉजिस्ट दयानंद नेने ने 16 अगस्त से 25 अगस्त में करवाया। जिसके जनता से सवाल पूछा गया कि वो महाराष्ट्र में अगले सीएम के तौर पर किसे देखना चाहते?
सीएम के तौर पर कौन हैं जनता की पहली पसंद?
के वरिष्ठ सेफोलॉजिस्ट दयानंद नेने के इस सर्वे में महाराष्ट्र के अगले सीएम के तौर पर लोगों ने सबसे अधिक देवेंद्र फडणीव को चुना। 23 फीसदी लोगों ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया । उन्होंने कहा वो फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
कौन है जनता की दूसरी पसंद?
इसके बाद महाराष्ट्र सीएम के तौर पर लोगों की दूसरी पंसद उद्धव ठाकरे थे। इस सर्वे में ठाकरे को 21 फीसदी वोट मिले। सर्वे में शामिल 21 प्रतिशत लोग ठाकरे को दोबारा सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।
कौन है जनता की तीसरी पसंद?
वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस सर्वे में सीएम के तौर पर वो लोगों की तीसरी पसंद के रूप में पाए गए। पसंदीदा सीएम कौन सर्वे में एकाथ शिंदे को महज 18 फीसदी लोगों ने पसंद किया।
अजित पवार और सुप्रिया सुले को कितने प्रतिशत मिले वोट?
वहीं महाराष्ट्र सीएम के तौर पर पांच बार डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाल चुके अजित पवार को महज सात फीसदी वोट मिले। अजित पवार के अलावाल शरद पवार की सांसद बेटी और अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले को भी इस सर्वे में महज 7 फीसदी वोट मिले। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को दो प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया।
इस सर्वे में लोगों का सबसे हैरान कर देने वाला रुख सामने आया। इस सर्वे में 22 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल पर पता नहीं का विकल्प चुना।
महाराष्ट्र के किस क्षेत्र में पसंद किए गए फडणवीस?
देवेन्द्र फडणनवीस को नागपुर, गोंदिया भंडारा, गढ़चिरौली, मुंबई, एमएमआर, पुणे और नासिक जैसे क्षेत्रों से महत्वपूर्ण समर्थन मिला।
उद्धव ठाकरे का समर्थन मुंबई, संभाजी नगर, धाराशिव और हिंगोली क्षेत्रों में केंद्रित था।
एकनाथ शिंदे को ठाणे, एमएमआर, संभाजी नगर, जलगांव और कोल्हापुर में समर्थन मिला।
2024 में बदल चुके हैं राजनीतिक समीकरण
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। तब भाजपा ने अविभाजित उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधित्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद दो टुकड़ों में शिवसेना बंटी हुई है। 2024 के महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना भाजपा के साथ नहीं बल्कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की ओर से टक्कर देगी।
ये भी पढ़ें-'जब शिंदे मातोश्री के पिछले गेट से बैग...', नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर ऐसा किया प्रहार कि घिर गए एकनाथ












Click it and Unblock the Notifications