'जब शिंदे मातोश्री के पिछले गेट से बैग...', नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर ऐसा किया प्रहार कि घिर गए एकनाथ

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर महाराष्ट्र में दंगे भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही भाजपा नेता ने ठाकरे को घेरते हुए ऐसा शब्दों क इस्‍तेमाल किया है जिसके बाद मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे घिर गए हैं।

narayan

दरअसल, भाजपा नेता नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर प्रहार करते हुए कहा एकनाथ शिंदे आपको छोड़कर मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल ली तो आपने उन्‍हें मिंधे (वह व्यक्ति जो किसी की कृपा से कुछ भी करता है) कहना शुरू कर दिया और शिंदे सरकार को असंवैधानिक बताया।

जब वो आपके साथ थे और बैग...

नारायण राणे ने कहा 'जब वो आपके साथ थे और बैग ला रहे थे तब आपको कोई समस्‍या नहीं थी। बैग ठाणे से माताेश्री के पिछले गेट तक पहुंच रहे थे, आप उसकी व्‍यक्ति को सत्‍ता से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा हम बाहर नहीं जाएंगे, लेकिन आपको बाहर कर सकते हैं।'

हालांकि उन्‍होंने ये नहीं खुलासा किया कि उस बैग में क्‍या होता था लेकिन नारायण राणे के इस बयान पर बहस छिड़ चुकी है ये भी सवाल उठ रहा है कि नारायण राणे ने ऐसा बयान क्‍यों दिया?

महाविकास अघाड़ी हिंसा भड़काने का कर रही प्रयास

इसके साथ ही नारायण राणे ने आरोप लगाया कि महा विकास अघाड़ी आगामी चुनावों से पहले सड़कों पर टकराव भड़काने के लिए जानबूझकर छत्रपति शिवाजी महाराज की ढही हुई मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

राणे ने इस साजिश में संजय राउत के शामिल होने का दावा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 'जूते मारो आंदोलन' के दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए ठाकरे की भी आलोचना की।

राणे ने बताया ऐसे ही 2004 में दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने वीर सावरकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पुतले को चप्पल से मारा था।

वीर सावरकर का अपमान करने वालों का साथ दे रहे उद्धव ठाकरे

नितेश राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के खिलाफ चुप हैं, जिन्होंने सावरकर का भी अपमान किया है। राणे के अनुसार, ठाकरे के कांग्रेस के साथ गठबंधन को देखते हुए यह चुप्पी पाखंडपूर्ण है। आरोपों ने महाराष्ट्र में पहले से ही तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल को और भी भड़का दिया है।

विधायक बेटे के विवादित बयान पर क्‍या बोले नारायण राणे

वहीं नारायण राणे के विधायक बेटे नितेश राणे ने जो मु‍समानों को मस्जिदों में घुस कर मारेंगे वाले बयान जब सवाल पूछा गया तब नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने नितेश को सलाह दी थी कि वह अपना बयान सही करे और पूरे मुस्लिम समुदाय को इसमें शामिल न करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+