कोरोना संकट के बीच आनंद महिंद्रा ने शेयर की पॉजिटिव खबर, बताया कैसे मुंबई ने खुद को किया मजबूत

मुंबई, अप्रैल 26: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। इस बार भी महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां रोजाना नए-नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर सबसे ज्यादा दबाव अस्पतालों पर पड़ रहा है, जहां पर बेड नहीं हैं। वहीं जो मरीज किसी तरह बेड पा गए उनको दवाएं और ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक पॉजिटिव खबर शेयर की है।

मुंबई

आनंद महिंद्रा ने दो स्कीनशॉट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुंबई के लिए एक अच्छी खबर है, जिसे लोगों को देखना चाहिए। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह की ये रिपोर्ट है। ये रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि आपदा से निपटने की स्किल अच्छी है। हम तीसरी लहर के लिए भी अच्छे से तैयार हो रहे हैं। वहीं अमेरिका ने वैक्सीन के लिए कच्चे माल को भारत भेजने की मंजूरी दे दी है। जिस पर दूसरे ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने अमेरिका को धन्यवाद कहा। साथ ही उम्मीद जताई कि अब और तेजी से देश में टीकाकरण अभियान चलेगा।

क्या है रिपोर्ट में?
आनंद महिंद्रा ने जो रिपोर्ट शेयर की, उसमें बताया गया कि मुंबई के 172 अस्पतालों में 4090 अतिरिक्त बेड हैं। साथ ही उनका रियल टाइम के आधार पर एलॉटमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा पिछले 6 हफ्ते के अंदर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाकर 12000 से 22000 हजार कर दी गई। वहीं आईसीयू बेड्स की संख्या भी अब 1500 से 2800 हो गई है। सरकार, बीएमसी और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की वजह से अब मुंबई में एंबुलेंस की संख्या 300 से 700 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+