अमृता फडणवीस को मुंबई पुलिस ने कैसा पाठ पढ़ाया कि जाल में फंस गया बुकी अनिल जयसिंघानी?

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पुलिस के कहने पर ही ब्लैकमेलिंग के आरोपियों के संपर्क में थीं। इसी जाल में फंसकर पकड़े गए आरोपी अनिल जयसिंघानी और अनिक्षा जयसिंघानी।

Amruta Fadnavis blackmailing case

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से ब्लैकमेलिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बुकी अनिल जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिक्षा जयसिंघानी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर रखी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को अमृता फडणवीस के सहयोग से किस तरह से जाल बिछाकर अपनी गिरफ्त में लिया था, उसकी सच्चाई सामने आ गई है।

Amruta Fadnavis and Devendra Fadnavis

पुलिस के कहने पर ही जयसिंघानी के संपर्क में रहीं अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस से ब्लैकमेलिंग के आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस ने उनसे ही मदद मांगी थी और आखिरकार वे पुलिस के बिछाए जाल में बुरी तरह से उलझते चले गए। अमृता फडणवीस ने पुलिस के कहने पर ही सट्टेबाज 56 साल के अनिल जयसिंघानी और उसकी 24 वर्षीय बेटी अनिक्षा जयसिंघानी से संपर्क बनाए रखा।

20 फरवरी को दर्ज हुआ था केस
इस मामले में दोनों पिता-पुत्री के खिलाफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से रिश्वत मांगने और उगाही की कोशिश का केस दर्ज हो रखा है। इस केस में मुंबई के मालाबार हिल थाने में चार्जशीट दायर की गई है। अब पुलिस ने बताया है कि 20 फरवरी को इस केस में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद उसने अमृता फडणवीस से क्या कहा था?

Amruta Fadnavis and Devendra Fadnavis

आरोपी का लोकेशन खोजना चाहती थी पुलिस
मालाबार हिल पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद उसने अमृता फडणवीस से कहा था कि वह अनिल जयसिंघानी के संपर्क में बनी रहें, ताकि उसके लोकेशन का पता लगाया जा सके। इसी दौरान जो कुछ हुआ, उससे आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता चला गया।

8 साल से फरार चल रहा था अनिल जयसिंघानी
दरअसल, अनिल जयसिंघानी करीब 8 वर्षों से फरार चल रहा था। वह कई तरह के टूल्स का इस्तेमाल कर रहा था, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस उसका लोकेशन खोज-खोजकर परेशान हो गई थी। वह कहां छिपा है, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रहा था। इस केस में गिरफ्तारी से पहले पुलिस को उसकी 15 मामलों में तलाश थी।

Amruta Fadnavis and Devendra Fadnavis

पुलिस की जानकारी में अमृता ने की थी मदद की पेशकश
जब पुलिस के कहने पर अमृता जयसिंघानी से बात कर रही थीं, तभी उन्होंने अनिल को उसके खिलाफ दायर मुकदमों में मदद की पेशकश की थी। इसी दौरान उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों का भी जिक्र किया था।

अमृता फडणवीस ने न्याय दिलाने के लिए मदद का ऑफर दिया था
22 फरवरी को अमृता ने अनिल जयसिंघानी को बताया, 'अगर आपको गलत तरीके से फंसाया गया है तो मैं देवेंद्र (फडणवीस) जी से बात कर सकती हूं और उनसे न्याय दिलाने को कह सकती हूं। लेकिन, मैं गैर-कानूनी तरीके से धन कमाने के संबंध में अनिक्षा की मांगों के आगे नहीं झुक सकती। मैं जानती हूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और आप और अनिक्षा ने मुझे ब्लैकमेल करने के इरादे से पहले दिन से काम किया है। '

Amruta Fadnavis and Devendra Fadnavis

वीडियो से विचलित नहीं हुईं अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस ने कहा था, 'अधिक से अधिक ये वीडियो मुझे कुछ समय के लिए बदनाम कर सकते हैं, लेकिन जब सच सामने आएगा, इससे मुझपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप सच में न्याय पाने के लिए यह कर रहे हैं तो मुझे बताइए कि आप सही में मुझसे क्या चाहते हैं।' इसके बाद उन्होंने उससे कुछ दस्तावेज भेजने के लिए कहा और अनिल ने उन्हें कई ऑडियो मैसेज भेज दिए।

जानबूझकर देवेंद्र फडणवीस से रिश्ते खराब होने की बात कही
24 फरवरी को अमृता ने एक बार फिर अनिल से बात की। पुलिस के दावे के मुताबिक इस बार उन्होंने उसके कहने पर ही अनिल जयसिंघानी से देवेंद्र फडणवीस के साथ अपने खराब रिश्तों की चर्चा की थी। उस दिन अमृता ने अनिल को बताया था, 'फोन पर बात करने के बजाए, मैं सागर बंगले को छोड़कर किसी दूसरी जगह पर अनिक्षा से मिलूंगी। मैं केस को समझूंगी और तब देवेंद्र जी से बात करूंगी। मैं उनसे 26 तारीख के बाद ही मिलूंगी, क्योंकि देवेंद्र जी पुणे उपचुनाव में 26 तक व्यस्त हैं।'

Recommended Video

    Sanjay Raut और Devendra Fadnavis के बीच तकरार, वजह कुछ हटकर ही है | वनइंडिया हिंदी
    Amruta Fadnavis and Devendra Fadnavis

    उन्होंने बुकी जयसिंघानी को तब बताया था, ' क्योंकि 2019 से हमारे रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं, मुझे लगता है कि इस केस के बाद वह मुझे डायवोर्स भी दे सकते हैं। लेकिन, उनके बारे में मैं एक चीज जानती हूं कि जब एक बार वह सारी चीजें देख लेंगे और उन्हें लगेगा कि आपको प्रताड़ित किया गया है, तो वह 100 प्रतिशत न्याय सुनिश्चित करेंगे।'

    चार्जशीट में क्या है?
    मुंबई पुलिस की ओर से अमृता फडणवीस से रिश्वत मांगने और उगाही की कोशिश के केस में दर्ज चार्जशीट के मुताबिक अनिल जयसिंघानी की बेटी अनिक्षा ने एक बार उनको बताया था कि वे लोग बुकीज के बारे में पुलिस को जानकारी देकर और उन्हें गिरफ्तार करवाकर 'मोटी रकम' कमा सकते हैं।

    चार्जशीट में बातचीत का पूरा विवरण है
    इस चार्जशीट में अमृता फडणवीस और जयसिंघानियों के बीच टेलीफोन पर हुई कई बातचीत का विवरण है। अमृता फडणवीस से रिश्वत मांगने और धन उगाही की कोशिश को लेकर 793 पेज की चार्जशीट में अनिल जयसिंघानी, अनिक्षा और उसके चचेरे भाई निर्मल को आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में दोनों आरोपी पिता और बेटी के साथ अमृता फडणवीस के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत और मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+