'रजा अकादमी को बैन कीजिए, सब जानते हैं रजा अकादमी किसकी संतान हैं', फडणवीस ने दी कांग्रेस को चुनौती

'रजा अकादमी को बैन कीजिए, सब जानते हैं रजा अकादमी किसकी संतान हैं', फडणवीस ने दी कांग्रेस को चुनौती

अमरावती, 22 नवंबर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को अमरावती हिंसा के मद्देनजर महाराष्ट्र में रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दी है। रविवार (21 नवंबर) को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मैं रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं ... मैं सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती देता हूं।'' देवेंद्र फडणवीस ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार होती है तो ही रजा अकादमी पुलिस पर हमला क्यों करती है?''

'रजा अकादमी के लोगों के साथ तस्वीरों में यह कौन है: देवेंद्र फडणवीस

'रजा अकादमी के लोगों के साथ तस्वीरों में यह कौन है: देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मुंबई दंगे और पुलिस पर हमले पहले रजा अकादमी के मोर्चा के दौरान क्यों हुए थे? सभी जानते हैं कि वह किस पार्टी की A&B टीम है। आपको देखना चाहिए कि रजा अकादमी के लोगों के साथ तस्वीरों में यह कौन है। कांग्रेस सरकार के अधीन होती है तो रजा अकादमी पुलिस पर हमला क्यों करती है। इससे पहले, मुंबई में दंगे और पुलिस पर हमले संगठन द्वारा किए गए थे। हर कोई जानता है कि रजा अकादमी के पीछे कौन है।"

'कांग्रेस में हिम्मत है कि वो रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाएं...'

'कांग्रेस में हिम्मत है कि वो रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाएं...'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''आपने शेलार की तस्वीरें दिखाईं। क्या आपने वह सीएम का दिखाया? नहीं, कांग्रेस के मंत्री को दिखाया?नहीं। भले ही इसके लिए मैं मानता हूं कि रजा अकादमी भाजपा की बी टीम है, मैं इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं। क्या आप करोगे?कांग्रेस में हिम्मत है? नहीं, कांग्रेस में हिम्मत नहीं है क्योंकि सभी जानते हैं कि रजा अकादमी किसकी संतान है।''

'महाराष्ट्र में हुए हिंसा के पीछे रजा अकादमी का हाथ'

'महाराष्ट्र में हुए हिंसा के पीछे रजा अकादमी का हाथ'

भाजपा विधायक नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के पीछे रजा अकादमी का हाथ है। भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, "रजा अकादमी ने 12 नवंबर को त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ एक मार्च का आयोजन किया था। मेरे पास वे पर्चे हैं जो उन्होंने वितरित किए थे। मैं रजा अकादमी को चुनौती देता हूं कि वह हिंदुओं द्वारा मस्जिद को जलाने के सबूत दिखाएं। हिंदुओं द्वारा मस्जिद को जलाना फर्जी खबर थी।"

'रजा अकादमी एक आंतकवादी संगठन है और इसके संस्थापक अफगानिस्तान में हैं...'

'रजा अकादमी एक आंतकवादी संगठन है और इसके संस्थापक अफगानिस्तान में हैं...'

भाजपा विधायक नितेश राणे ने आगे आरोप लगाया, "रजा अकादमी एक आतंकवादी संगठन है और संगठन के संस्थापक अफगानिस्तान में रहते हैं और तालिबानी विचारधारा रखते हैं। वे कोई सामाजिक कार्य नहीं करते हैं और ट्रिपल तालक को रद्द करने का विरोध किया था।"

राणे ने कहा, "राज्य सरकार को रजा अकादमी के सभी वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करना चाहिए। अगर हिंदुओं पर कोई हिंसा होती है, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+