अकोला में टीचर ने किया बच्चियों के साथ गंदा काम, अश्लील वीडियो दिखाया, किया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार!

देश में इस वक्त बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या को लेकर आक्रोश का माहौल है। डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, आम जनता सड़कों पर है। देश व्यापी आंदोलन चरम पर है। बदलापुर बाल शोषण त्रासदी को लेकर देशभर में गुस्से की लहर है, इसी बीच महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक और भयानक घटना ने सबको हिला कर रख दिया।

इसी बीच महाराष्ट्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। मंगलवार देर रात 42 वर्षीय एक टीचर को 6 स्टूडेंट्स को गंदी फिल्में दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने क्लास 8 की 6 छात्रों के साथ बार-बार छेड़छाड़ की और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाए।

Akola

1098 पर फोन कर की शिकायत

आरोपी शिक्षक, प्रमोद सरदार, पिछले चार महीनों से बालापुर तालुका के काजिखेड़ा गांव में जिला परिषद स्कूल परिसर में अपने छात्रों का यौन शोषण कर रहा था। यह जगह अकोला शहर से 40 किलोमीटर दूर है।

लड़कियों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, सरदार उन्हें अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था और फिर उन्हें अनुचित तरीके से छूता था। मामला तब सामने आया जब चाइल्ड हेल्पलाइन को एक स्कूल शिक्षक के बारे में शिकायत मिली। शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की गई थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीड़िताओं ने 1098 हेल्पलाइन पर कॉल करने का साहस जुटाया।

CWC ने की लड़कियों की मदद

चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद, बाल कल्याण समिति के सदस्य मंगलवार को स्कूल गए। अपनी यात्रा के उद्देश्य को छुपाने के लिए, सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने स्कूल में एक घंटे का सत्र आयोजित किया और प्रधानाचार्य को बताया कि वे कक्षा 8 की लड़कियों से व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहते हैं।

इसी बातचीत के दौरान लड़कियों ने चार महीने से झेल रहे अपने आघात के बारे में खुलकर बताया। तुरंत ही, सीडब्ल्यूसी (CWC) के सदस्यों ने पुलिस को बुलाया।

उरल पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले ने कहा, "हमें सीडब्ल्यूसी सदस्य से कॉल मिली और हमने स्कूल में एक पुलिस टीम भेजी और नाबालिग लड़कियों के बयान दर्ज किए। शिक्षक प्रमोद सरदार उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखाता था और अनुचित तरीके से छूता था। हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ बीएनएस (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया है।"

प्रिंसिपल को नहीं थी मामले की भनक

स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र सामदुर ने कहा कि वह स्तब्ध थे। "अगर मुझे इसके बारे में पता होता, तो मैं सबसे पहले कार्रवाई करता। जब सीडब्ल्यूसी टीम ने हमारे स्कूल का दौरा किया और लड़कियों से बात की, तब हमें इस अपराध के बारे में पता चला।" सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने मीडिया से बात नहीं की।

महिला आयोग की पूर्व सदस्य आशा मिरजे ने कहा, "यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है और हम शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। साथ ही, अन्य सभी स्कूल स्टाफ को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि यह सब स्कूल में हो रहा था, तो वे कैसे अनजान हो सकते हैं।"
यह भी देखें: कोलकाता रेप केस पर बोलने पर मिमी चक्रवर्ती को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+