अजित पवार के बेटे जय की हुई सगाई, चाचा शरद पवार समेत जुटा पूरा परिवार, बुआ सुप्रिया सूले ने शेयर की फोटो
Ajit Pawar Son Engagement: महाराष्ट्र में चल रही रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच लंबे समय बाद पवार परिवार एक साथ नजर आया। ये मौका महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के छोटे बेटे जय पवार की सगाई का था। पवार परिवार के खुशी के इस समारोह में शरद पवार और सुप्रिया सुले समेत पूरा पवार कुनबा एक साथ नजर आया।
डिप्टी सीएम के पुणे स्थित फार्महाउस में बेटे जय पवार की सगाई रितुजा पाटिल से हुई इस मौके पर करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। जीत पवार की सगाई में बाबा शरद पवार और बुआ सुप्रिया सुले शामिल हुए इसलिए ये समारोह सुर्खियां बटोर रहा है।

ताज्जुब की बात ये है कि बुआ सुप्रिया सुले ने भांजे जय पवार की सगाई की फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की है जिसमें पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। जय पवार और उनकी मंगेतर रितुजा पाटिल ने शरद पवार से आशीर्वाद लिया।
कौन है जीत पवार की मंगेतर रिजुजा पाटिल?
जय पवार की मंगेतर रितुजा पाटिल सोशल मीडिया कंपनी चलाने वाले सतारा के प्रवीण पाटिल की बेटी हैं। जीत पवार और रिजुता लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और फाइनली अब सगाई के बंधन में बंध चुके हैं।
अजित पवार के बेटे क्या जय पवार क्या करते हैं?
जय पवार, न केवल दुबई, मुंबई और बारामती में बिजनेस संभाल रहे हैंबल्कि चुनावों के दौरान अपने माता-पिता के लिए चुनाव प्रचार करते हुए भी नजर आ चुके हैं।
पवार परिवार में क्यों और कैसे पड़ी दरार?
शरद पवार के खिलाफ 2023 में अजित पवार ने बगावत कर भाजपा-शिवसेना सरकार के साथ गठबंधन कर लिया था और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने थे। इसके बाद 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ लड़ा था और शानदार जीत हासिल कर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की सरकार में फिर से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने। अजित पवार ने चाचा शरद पवार की एनसीपी और उसके चुनाव निशान घड़ी पर भी कब्जा जमा लिया है। जिस कारण शरद पवार को अपनी अलग पार्टी का नाम एनसीपी (शरद पवार) रखना पड़ा। हालांकि एनसीपी पर अधिकार का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
चाचा के साथ बगावत के बाद जय पवार की सगाई का ये पहला मौका था कि पूरा पवार परिवार एक साथ नजर आया। पवार परिवार के एक साथ समारोह में नजर आने के बाद तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications