Ajit Pawar के बेटे की शादी में झूमकर नाचा पूरा परिवार, पवार परिवार गिले-शिकवे भुला फिर होगा एक?
Ajit Pawar son wedding: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार की शादी में एक बार फिर पूरा परिवार एकजुट नजर आया। पारिवारिक मतभेदों को भुलाकर सब शादी के फंक्शन में नाचते-झूमते नजर आए। दूसरी ओर डिप्टी सीएम की चचेरी बहन सुप्रिया सुले इस शादी में शिरकत नहीं कर सकीं। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने अपने भतीजे को आशीर्वाद दिया। अजित पवार और उनके भतीजे रोहित पवार एक ही मंच पर बॉलीवुड गाने 'जिंगाट' पर साथ नाचते दिखे।
एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। वीडियो में देखा गया कि बारात में शामिल होकर अजित और रोहित पवार जमकर डांस कर रहे हैं। हालांकि, लोकसभा के शीतकालीन सत्र की वजह से सुप्रिया सुले शादी में शामिल नहीं हो सकीं। पार्टी प्रमुख शरद पवार भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

Ajit Pawar के बेटे की शादी में इकट्ठा हुआ परिवार
अजित पवार के सबसे छोटे बेटे जय पवार हैं। वह राजनीति से दूर रहकर अपना कारोबार करते हैं। शादी के दौरान अजित और रोहित पवार को एक साथ नाचते देखना खास रहा। दिग्गज परिवार से आने वाले चाचा-भतीजे की यह जोड़ी अलग-अलग पार्टी में हैं। इसके बावजूद शादी के फंक्शन में पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ खुशियों में शरीक हुए।
इसके बाद से राजनीतिक अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। कुछ यूजर्स ने परिवार के एक साथ आने की कामना की है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि परिवार को फिर से जोड़ने के लिए एक दिग्गज कारोबारी भी काम कर रहे हैं। हालांकि, सुप्रिया सुले ने हमेशा इन संभावनाओं से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: Sharad Pawar ने अजीत पवार संग गठबंधन की अटकलों को किया खारिज, BJP को लेकर कह दी ये बात
राजनीतिक मतभेदों के बीच रिश्तों की गर्माहट
पिछले कुछ महीनों में अजित पवार और शरद पवार की कई मौकों पर मुलाकात हुई है। पारिवारिक रिश्ते और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच इसके सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। एक कार्यक्रम में अजित पवार ने मजाक में रोहित पवार से कहा था कि अगर उन्होंने अपने भतीजे के क्षेत्र में प्रचार किया होता, तो चुनाव जीतना कठिन हो जाता। विधानसभा चुनाव में रोहित पवार ने अपनी कर्जत-जमखेड सीट भाजपा उम्मीदवार राम शिंदे को मामूली अंतर1,243 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: 'आपके पास वोट हैं, मेरे पास पैसे है', अजित पवार ने चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा दिया बयान, मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications