Love Story: 'काकी ने कराई पहली मुलाकात', बेहद दिलचस्प है महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की प्रेम कहानी
Ajit Pawar Love Story: देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम बन गए हैं। उन्होंने तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
आपको बता दें कि बुधवार को मुंबई में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया था और इसके बाद महायुति ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

आपको बता दें कि जहां देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, वहीं लगातार दूसरी बार अजित पवार महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हैं वो इससे पहले भी 5 बार डिप्टी सीएम की पोस्ट पर रह चुके हैं, मतलब कहने का ये कि छठवीं बार उपमुख्यमंत्री बने हैं।
आपको बता दें कि अजीत पवार 23 नवंबर 2019 को पहली बार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करके भाजपा के साथ शामिल होकर सरकार बनाई थी और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन मात्र 80 घंटे के बाद ये सरकार गिर गई थी और वो पवार के पॉवर से वापस एनसीपी के खेमे में आ गए थे और महाविकास अघाड़ी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे।
शिवसेना में फूट के कारण महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई
लेकिन साल 2022 में शिवसेना में फूट के कारण महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई। विद्रोही शिवसेना गुट और भाजपा ने एकनाथ शिंदे के सीएम के रूप में सरकार बनाई और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली। चुनाव के दौरान अजित पवार और शरद पवार के बीच काफी आरोप प्रत्यारोप देखे गए लेकिन एक वक्त था जब अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के काफी करीब हुआ करते थे और लोग उन्हें उनकी परछाई बोला करते थे।
काका और काकी की पसंद से की अजित पवार ने शादी
राजनीति का ककहरा शरद पवार से सीखने वाले अजित पवार ने अपना जीवनसाथी भी अपने काका और काकी के ही कहने पर चुना है। एक इंटरव्यू के दौरान अजित पवार ने अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की थी और इस दौरान उन्होंने अपनी शादी का किस्सा भी शेयर किया था।
सुनेत्रा पूर्व राज्य मंत्री पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं
दरअसल उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार काफी सुंदर, सुशील और एक बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। सुनेत्रा पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं और शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार से उनकी रिश्तेदारी है।
'प्रतिभा काकी ने ही सबकुछ किया फिक्स और फिर हो गई शादी'
अजित पवार ने कहा था कि 'काका और पद्मसिंह घर आते-जाते थे और एक दिन मेरी शादी की बात होने लगी। प्रतिभा काकी को सुनेत्रा बहुत पसंद थीं इसलिए उन्होंने ही प्लान बनाया और हम दोनों को मिलवाया। कार्यक्रम पद्मसिंह पाटिल के घर पर आयोजित किया गया था, हम मिले, हमें लगा था कि हमारा परिवार, रहन-सहन सब एक जैसा है इसलिए जिंदगी काटने में दिक्कत नहीं होगी और फिर ऐसे हमारी शादी फिक्स हुई, मैं उन्हें जीवन साथी के रूप में पाकर बहुत ज्यादा खुश हूं।'
इस कपल को दो बेटे जय पवार और पार्थ पवार हैं
आपको बता दें कि इस कपल को दो बेटे जय पवार और पार्थ पवार हैं। सुनेत्रा पवार बारामती से लोकसभा के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं, हालांकि उन्हें सफलता मिली नहीं।
महाराष्ट्र से राज्यसभा की सांसद हैं
वो बेहद ही पढ़ी लिखी हैं और साल 2011 से फ्रांस में विश्व उद्यमिता मंच की थिंक टैंक सदस्य रही हैं, सुनेत्रा शरद पवार द्वारा स्थापित एक शैक्षणिक संस्थान विद्या प्रतिष्ठान के ट्रस्टी के रूप में भी काम करती हैं। वह सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य भी हैं और मौजूदा वक्त में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा की सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications