Mumbai Acid Attack: 62 साल के शख्स ने महिला पर फेंका तेजाब, 25 सालों से लिव-इन में रह रहे थे साथ
Mumbai Acid Attack: मुंबई में एक 62 साल के व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर तेजाब से हमला कर दिया। दोनों लोग 25 साल से साथ रह रहे थे। एसिड अटैक में महिला 40 फीसदी झुलस गई है।

Mumbai Acid Attack on Live in partner: देश में महिलाओं पर एसिड हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में अपनी लिव इन पार्टनर की निर्मम हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने की हैवानियत भरी वारदात सामने आई थी। वहीं अब अब मुंबई में 62 साल के शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर तेजाब फेंका दिया। दोनों करीब 25 साल से साथ रह रहे थे।
दोनों के बीच चल रही थी अनबन
एसिड अटैक की घटना शुक्रवार सुबह (13 जनवरी) की है, जब मुंबई के गिरगांव इलाके में 62 वर्षीय व्यक्ति ने अपने लिव-इन पार्टनर 54 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी महेश पुजारी और महिला पिछले 25 सालों से एक साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों से दोनों के बीच काफी अनबन चल रही थी, जिसके चलते महिला ने आरोपी पर घर छोड़ने का दबाव बनाया था। बताया जा रहा है कि महेश की नशे की लत की वजह से आए दिन दोनों लोगों में झगड़ते होते थे।
महिला 40 प्रतिशत झुलसी
जानकारी के मुताबिक जब महिला पानी की टंकी भरने के लिए उठी थी। इसी दौरान आरोपी बाहर से आया और उसपर तेजाब फेंक दिया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरगांव के फनस वाडी इलाके की रहने वाली पीड़िता तेजाब हमला में 40 प्रतिशत झुलस गई है, जिसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन से घर से बाहर रहने वाला महेश वापस आया और शुक्रवार सुबह 5.30 बजे पीड़िता पर उस वक्त तेजाब फेंक दिया, जब वह पानी भरने के लिए उठी थी। महेश तेजाब प्लास्टिक की बोतल में भरकर लाया था। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को मुंबई की लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications