सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विवाद में गिरफ्तार ठाकरे गुट के पांचों लोगों को मिली जमानत
मुंबई, 11 सितंबर। उद्धव ठाकरे खेमे के पांच सदस्यों को मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते हुए विवाद की वजह से गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब इन सभी लोगों को जमानत मिल गई है। इन पाचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395 के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ से यह धारा वापस ले ली है। मुंबई पुलिस का कहना है कि हमने इन लोगों के खिलाफ धारा 395 को वापस ले लिया है, ऐसे में बाकी धाराओं के तहत दर्ज केस जमानती हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के चलते उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे खेमे के लोगों के बीत दादर इलाके में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने 30-40 और लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज दर्ज किया था। शिंदे खेमे के पार्टी कार्यकर्ता संतोष तलवाने ने उद्धव ठाकरे खेमे के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब शिव सेना पार्टी के दो खेमों के बीच गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार को बहस हुई थी। दोनों गुट गणेश विसर्जन के समय आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच हुई बहस के बाद शनिवार को मामला काफी बढ़ गया था। उद्धव ठाकरे गुट के लोग विधायक सर्वांकर के घर के सामने इकट्ठा हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद शिंदे गुट के लोग भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई।
शिंदे गुट का कहना है कि विधायक सदा सर्वांकर ने उद्धव ठाकरे के विधायक के खिलाफ दादर पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी तरफ सुनील शिंदे जोकि उद्धव ठाकरे खेमे के विधायक हैं उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वांकर ने आगजनी की और कानून अपने हाथ में लिया। पुलिस इस मामले कीक जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों ही पक्ष का बयान दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications