महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Maharashtra News: मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में दिल दहला देने वाले ट्रक हादसे के शिकार हुए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Recommended Video
अनियंत्रित होकर पलटा पपीते से भरा ट्रक
हादसा जलगांव के यावल के पास का है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात पपीते से भरा ट्रक रावेल की ओर जा रहा था। यावल के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में दिल दहला देने वाले ट्रक हादसे के शिकार हुए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें, आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में रविवार को ऐसा ही खतरनाक सड़क हादसा हुआ था। एक मिनी बस ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। बस में 18 लोग सवार थे और चित्तूर के मदनपल्ले से राजस्थान के अजमेर जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications