Pankaj Chaudhary News: भव्य रोड शो के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया नामांकन, उमड़ा हुजूम

Pankaj Chaudhary Nomination News Mahrajganj: देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को महराजगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री रोड शो में शामिल हुए। समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की।

पूजा अर्चना के बाद निकले रोड शो के लिए

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन से पूर्व सर्वप्रथम पूजा अर्चना की। इसके बाद रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सीपी चंद, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य नेतागण के साथ वह मऊपाकड़ के लिए निकल गए।

pankaj chaudhary

भारी संख्या में समर्थक कर रहे थे इंतजार

जब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का काफिला मऊपाकड़ पहुंचा तो वहां भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। मोदी योगी जिंदाबाद, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। नेता को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह देखने योग्य था।

Recommended Video

    केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन से पहले किया रोड शो

    मोदी के कटआउट कर रहे थे आकर्षित

    इस दौरान पीएम मोदी के बड़े बड़े कटआउट आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। मानों खुद पीएम मौजूद हों। इसके साथ ही पंकज चौधरी के बड़े बड़े कटआउट भी आकर्षित कर रहे थे।

    ढ़ोल नगाड़ों के बीच रथ पर सवार हुए केंद्रीय मंत्री

    केंद्रीय मंत्री ढ़ोल नगाड़ों के बीच रथ पर सवार हुए। जयकारों के बीच लोगों की भारी उपस्थिति से मानों महराजगंज थम गया हो। इनके साथ कुंवर आरपीएन सिंह, सांसद रमापति त्रिपाठी,सीपी चंद, विधायक ज्ञानेद्र सिंह, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विधायक हरीश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    pankaj chaudhary

    रोड शो के बाद किया नामांकन

    रोड शो के बाद सांसद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।

    महराजगंज की जनता के प्रति जताया अभार

    इस दौरान वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि यहां की जनता ने मुझे 6 बार लोकसभा में भेजने का काम किया है। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। इस बार भी मुझे यहां की जनता का प्यार आशीर्वाद मिलेगा। इसके साथ ही पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर नौंवी बार अपना विश्वास जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+