Maharajganj News: यहां मिलने जा रही नौकरी, ऐसे बने इस रोजगार मेले का हिस्सा, देखें पूरी डिटेल
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के रहने वाले उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो रोजगार की तलाश ने हैं। यहां 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहायक रोजगार सहायता अधिकारी, महराजगंज ईशान प्रकाश ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के प्रांगण में 05 अगस्त, 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जाएगा, जिसमें दो कम्पनियों द्वारा चयन किया जाना है। पात्रता हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल एवं आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

Maharajganj News: बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए डीएम ने की खास पहल
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 11:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्याल, रैन बसेरा न0-2 बिस्मील नगर, महराजगंज में उपस्थित हों। इस सम्बन्ध में कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।
जनपद में अनधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों के संदर्भ में मिल रहे शिकायतो के क्रम में डा० राजेश द्विवेदी, उप चिकित्साधिकारी / नोडल अधिकारी, प्राइवेट हास्पिटल, जनपद-महराजगंज के द्वारा अपंजीकृत संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फैमिली हैल्थ केयर सेन्टर, मामी चौराहा, लेहड़ा बृजमनगंज रोड़, जनपद-महराजगंज के निरीक्षण में केंद्र को अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सीलबन्द कर दिया गया। इसी प्रकार ग्लोबल हेल्थ केयर हास्पिटल, मामी चौराहा, लेहड़ा बृजमनगंज रोड अनधिकृत रूप से संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल स्वस्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीलबन्द कर दिया गया।
निरीक्षण में सेनानी क्लीनिक, धानी बाजार में चिकित्सक उपस्थित पाये गये। क्लीनिक पंजीकृत न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा केंद्र को नोटिस निर्गत कर जवाब देने का निर्देश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications