Maharajganj News: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का जाना हाल, दिए यह निर्देश

Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यो एवं राजस्व संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व, विद्युत, पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के योजनाओं परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करते हुए लंबित प्रकरणों को निस्तारित करें। जिलाधिकारी महोदय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी आवेदन समयसीमा के उपरांत लंबित न रहे।

maharajganj

Maharajganj News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की महराजगंज के विकास योजनाओं की समीक्षा, DM को दिए यह निर्देश
विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। धारा 34 के वादों के लंबन में वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, जल्द से जल्द निस्तारण के लिए कहा। डिजी शक्ति योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी समयसीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एआर सहकारिता श्री सुनील गुप्ता, उपायुक्त उद्योग श्री अभिषेक प्रियदर्शी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी श्री नीरज कुमार अग्रवाल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+