महराजगंज में बीज व्यापारी के मैनेजर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिन दहाड़े वह किसी की भी पिटाई करने से जरा भी नहीं कतराते। ताज़ा मामला सामने आया हैं महराजगंज से, जहाँ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दबंग एक व्यापारी के मैनेजर को बेतहाशा मारते पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी अनुसार बदमाश दुकान के बहार पहले से घात लगाए बैठे थे। इतना ही नहीं जान बचाने मैनेजर जब दुकान की तरफ भागा तो उन्होंने उसे दुकान के अंदर भी घुसकर मारा।

पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश
दरअसल महराजगंज ज़िले के नौतनवा कस्बे में गंगा पाठक नामक व्यक्ति बजरंग इंटरप्राइजेज की दुकान पर मैनेजर का कार्य करते हैं। कल शाम धनञ्जय साहू की गाड़ी से एक भाड़ा गया था जो मैनेजर ने 1100 रु में तय करके भेजा था लेकिन गाड़ी मालिक द्वारा 1400 रुपये की मांग की गई। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और आज मारपीट तक आ पहुंची। आज करीब दोपहर के 2 बजे दुकान के बहार पहले से घात लगाए दबंगो ने बीज व्यापारी के मैनेजर की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक यह दबंग किस्म के लोग पहले से ही दुकान के पास थे। पीड़ित मैनेजर दुकान के पास आकर बाइक खड़ी कर के उतर ही रहा था तभी दबंगों ने उसकी हमला कर दिया। पीड़ित किसी तरह दबंगो से अपनी जान बचाकर दुकान के अंदर तो भागा लेकिन दंबगो के कहर से बच न सका, दंबगो ने दुकान के अंदर भी घुसकर उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ज़िले में अपराध की जगह नहीं
वही महराजगंज के नौतनवा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और दो लोगो को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा हैं। उनका कहना है की ज़िले में इस प्रकार के अपराध को जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाता है और दुर्भाग्यवश ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है, तब पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी या दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है। पीड़ित मैनेजर का मेडिकल भी करा लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर इन बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications